Sunday, May 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्याRam Mandir: रामलला के दर्शन करने आए 2 श्रद्धालुओं की मौत, ट्रस्ट...

Ram Mandir: रामलला के दर्शन करने आए 2 श्रद्धालुओं की मौत, ट्रस्ट ने लोगों से की ये अपील

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Ram Mandir: उत्तर प्रदेश की भीषण गर्मी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। यहां दिन के वक्त का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। कल अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आए 2 भक्तों की मृत्यु हो गई। पहली घटना सुबह 11 बजे हुई। राम जन्मभूमि परिसर में प्रसाद काउंटर के पास दर्शन के लिए आया एक श्रद्धालु बेहोश होकर गिर गया। सुरक्षाकर्मियों ने महिला को श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

2 लोगों की मौत

दूसरी घटना में दर्शन मार्ग पर 70 वर्षीय बुजुर्ग बेहोश होकर गिर पड़े। सुरक्षाकर्मी उन्हें भी श्री राम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राम जन्मभूमि थाने के प्रभारी देवेंद्र पांडे ने बताया कि श्रद्धालु की उम्र 50 साल थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई और उसके साथ कोई नहीं था। वहीं बुजुर्ग श्रद्धालु की पहचान वनवारी लाल के रूप में हुई है, जो राजस्थान के रहने वाले हैं। उनके परिवार वालों के अनुरोध पर उनका पार्थिव शरीर बिना प्रधानमंत्री के ही सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। दो दिन के अंदर तीन अनुयायियों की मौत हो गई।

ट्रस्ट की लोगों से ये अपील

ट्रस्ट ने भक्तों से ये अपील कि है कि वे खाली पेट उनके दर्शन के लिए न आएं। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि भक्तों को उनके दर्शन मार्ग पर लगाए गए लाउडस्पीकर के माध्यम से गर्मी से बचने की सलाह दी गई है। श्रद्धालुओं को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए ट्रस्ट ने दर्शन पथ पर कालीन बिछाए हैं और जर्मन निर्मित हैंगर भी लगाए हैं। दर्शन मार्ग में कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति की भी व्यवस्था की गई है। वृद्ध लोगों को व्हीलचेयर भी निःशुल्क प्रदान की जाती है।

ALSO READ: Dimple Yadav: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण को लेकर डिंपल यादव का दावा, बोली- नहीं मिला था कोई आमंत्रण

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular