Sunday, July 7, 2024
HomeAasthaRam Mandir Date: कब से कर सकेंगे अयोध्या में भगवान राम के...

Ram Mandir Date: कब से कर सकेंगे अयोध्या में भगवान राम के दर्शन? जान लीजिए तारीख, हो गई तय

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Ram Mandir Date, अयोध्या: अयोध्या से सभी राम भक्तों के लिए आई बड़ी खुशखबरी। ना सिर्फ देशवासियों के लिए बल्कि दुनियाभर के रामभक्तों के लिए खुश होने वाली खबर है।  श्रीरामजन्मभूमि परिसर में बन रही भव्य राम मंदिर जनवरी 2024 में खुल जाएगा। इसके बाद से ठीक 24 जनवरी से भव्य गर्भगृह में रामलला का दर्शन सभी भक्त कर पाएंगे। भव्य गर्भगृह में रामलला को विराजित करने पीएम नरेंद्र मोदी भी अयोध्या पहुंचेंगे।

24-25 जनवरी से भव्य गर्भगृह में भक्तों को मिलेगा रामलला का दर्शन

161 फीट ऊंचे बन रहे भव्य राममंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का डेट अब सानमे आ गया है। एक न्यूज चैनल को दिए गए साक्षात्कार में राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि दिसंबर 2023 तक राममंदिर भक्तों के दर्शन के लिए खुल जाएगा। तीन मंजिला बन रहा राममंदिर के भूतल का काम खत्म हो चुका है। उन्होंने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा मकर संक्रांति के बाद ही होनी चाहिए। ऐसे में 14-15 जनवरी 2024 से 24 जनवरी के बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा। मिश्रा ने बताया कि 24-25 जनवरी से भव्य गर्भगृह में भक्तों को रामलला का दर्शन मिलने लगेगा।

भक्तों ने छोड़ दी थी आशा की कभी हो पाएगा मंदिर का निर्माण: नृपेंद्र मिश्र

नृपेंद्र मिश्र ने दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि एक वो भी समय था। जब सभी रामभक्तों ने राममंदिर निर्माण की उम्मीद ही छोड़ दी थी। उन्हें बिल्कुल भी आइडिया नहीं था की वो बहुत जल्द राम मंदिर निर्माण होते देख पाएंगे। इस बीच जब 2019 में 500 साल तक चले लंबे संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट से राममंदिर के हक में फैसला आया तो पूरे देश में उत्साह छा गया। आज सालों साल से चला आ रहा सपना ना जाने कितनी पीढ़ियों के बाद साकार हो रहा है।
SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular