Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsRam Mandir : राम लला प्राण प्रतिष्ठा में कितना काम बाकी, ट्रस्ट...

Ram Mandir : राम लला प्राण प्रतिष्ठा में कितना काम बाकी, ट्रस्ट ने जारी की नई तस्वीरें

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Ram Mandir : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बीच गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने निर्माणाधीन राम मंदिर की नई तस्वीरें जारी कीं। ये तस्वीरें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भव्य सिंह द्वार की हैं। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के मुताबिक, मंदिर का ग्राउंड फ्लोर बनकर तैयार है।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य सिंह द्वार का दृश्य

New pics of Ram temple of Ayodhya.

राम मंदिर पारंपरिक नागर शैली में तीन मंजिला बनाया गया है। मुख्य गर्भगृह में श्री राम लला की मूर्ति है और पहली मंजिल पर श्री राम दरबार होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, राम मंदिर में 5 मंडप होंगे। इसमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, मिलन मंडप, प्रार्थना एवं कीर्तन मंडप होगा।

तीन मंजिला राम मंदिर पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया

अयोध्या में बन रहा तीन मंजिला राम मंदिर पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है। मुख्य गर्भगृह में श्री राम लला की मूर्ति है और पहली मंजिल पर श्री राम दरबार होगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, राम मंदिर में 5 मंडप होंगे। इसमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, मिलन मंडप, प्रार्थना एवं कीर्तन मंडप होगा।

New pics of Ram temple of Ayodhya.

मंदिर के खंभों और दीवारों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां सुशोभित हैं। श्रद्धालु 32 सीढ़ियां चढ़कर सिंहद्वार में प्रवेश कर सकेंगे। मंदिर के चारों ओर आयताकार दीवार होगी। मंदिर में विकलांग और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं हैं।

चिकित्सा और लॉकर सुविधाएं होंगी प्रदान

New pics of Ram temple of Ayodhya.

मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि मंदिर के पास एक ऐतिहासिक कुआं है। जिसको सीता कूप कहा जाता है जो प्राचीन काल का है। इसके साथ ही 25,000 लोगों की क्षमता वाला एक तीर्थयात्री सुविधा केंद्र (PFC) भी बनाया जा रहा है। यह तीर्थयात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधाएं और लॉकर सुविधाएं प्रदान करेगा।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular