Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsRam Mandir : 'नहीं मिला निमंत्रण तो...., राम मंदिर उद्धघाटन में जाने...

Ram Mandir : ‘नहीं मिला निमंत्रण तो…., राम मंदिर उद्धघाटन में जाने के सवाल पर डिंपल यादव ने दिया बयान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Ram Mandir : 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्धघाटन होना है। इससे पहले सभी बड़े हस्तियों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। जिसमे क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा का नाम शामिल है। अनुमान लगाया जा रहा है की उस दिन 32 लाख लोग अयोध्या पहुंचेंगे। इससे पहले लोगों ने होटल में बुकिंग कर ली थी। लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारीयों ने सारी बुकिंग कैंसिल कर दी है।

सपा सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में सिर्फ लोगों को बांटने का काम किया है। बड़ी संख्या में सांसदों को संसद से निलंबित करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर निमंत्रण आएगा तो मैं जरूर जाऊंगी।

ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही बीजेपी

सोमवार देर शाम सांसद डिंपल यादव सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी के आवास पर पहुंचीं और उन्हें क्रिसमस की बधाई दी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल में इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई का लगातार गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सरकार भय के माध्यम से देश को चलाना चाहती है। भारत के लोकतंत्र में यह पहली बार है कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सांसदों को निलंबित किया गया है।

रामराज्य की बात कर लोगों को बांट रही बीजेपी

इससे न केवल देश में बल्कि दुनिया भर में निंदा हुई। ये घटना इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। देश में हो रही घटनाओं को नया मोड़ देकर नागरिकों को लगातार गुमराह किया जा रहा है। सरकार लोगों को पांच किलो आटा तो दे रही है, लेकिन रोजगार एक भी नहीं दे पा रही है। जो लोग सनातन धर्म और रामराज्य की बात करते हैं वे केवल लोगों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। हम सभी को भगवान श्री राम के स्वभाव और मर्यादा को अपने भीतर स्वीकार करना होगा।

आज भी नहीं सुधरे कश्मीर के हालात

22 जनवरी को अयोध्या जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर निमंत्रण आएगा तो जाएंगी और नहीं आया तो बाद में जाएंगी। स्वामी प्रसाद द्वारा देवी-देवताओं को लेकर दिए गए बयान के सवाल पर सांसद ने कहा कि ये उनके अपने विचार हैं, पार्टी उनके किसी भी विचार का समर्थन नहीं करती है। सरकार सदन में कहती है कि कश्मीर में पत्थरबाजी नहीं होनी चाहिए। वहीं कश्मीर के हालात आज भी नहीं सुधरे हैं। कुश्ती संघ में चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की सोची-समझी साजिश है।

ALSO READ: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular