Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsRam Mandir : राम मंदिर कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं एक राजनीतिक कार्यक्रम...,...

Ram Mandir : राम मंदिर कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं एक राजनीतिक कार्यक्रम…, कांग्रेस नेता हरिप्रसाद ने दिया बड़ा बयान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Ram Mandir : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा समारोह को कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने राजनीतिक कार्यक्रम करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में गोधरा कांड जैसी घटना होने का संदेह भी जताया है।

धार्मिक कार्यक्रम होता तो हम लोग भी जाते

दरअसल, 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठान समारोह है। इसके लिए पूरे देश में अक्षत कलश यात्रा घुमाया जा रहा है। साथ ही लोगों को समारोह का न्यौता भी भेजा जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस के नेता इसको राजनीतिक कार्यक्रम बता रहे है। वही आज कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा, “राम मंदिर का उद्घाटन कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं है, यह एक राजनीतिक कार्यक्रम है।

अगर यह एक धार्मिक कार्यक्रम होता है तो हम लोग भी कार्यक्रम में शामिल होते। अगर यह धार्मिक कार्यक्रम होता तो इसमें गुरु लोग शामिल होते। इस समारोह में राजनीति शामिल है, क्योंकि पीएम मोदी इसका उद्घाटन कर रहे हैं।’

दिग्विजय सिंह ने दिया बयान (Ram Mandir)

इससे पहले भी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने अलग – अलग तरह के बयान दिय है। अयोध्या राम मंदिर पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “…जिस राम लला की मूर्ति पर सारा झगड़ा हुआ, वो मूर्ति कहां है? वो मूर्ति स्थापित क्यों नहीं हुई?… नई मूर्ति की आवश्यकता क्या पड़ी?”

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular