Sunday, July 7, 2024
HomeGovernment ActionRamesh Pokhriyal Nishank: अपने पैतृक गांव में समय बीता रहे हरिद्वार सांसद,...

Ramesh Pokhriyal Nishank: अपने पैतृक गांव में समय बीता रहे हरिद्वार सांसद, बचपन के दिनों को किया याद

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), पौड़ी “Ramesh Pokhriyal Nishank” : लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं को अपने गांव की याद सताने लगी है। लोकसभा सांसद क्षेत्र भ्रमण पर हैं। वहीं हरीद्वार सांसद, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री, रमेश पोखरियाल निशंक भी इन दिनो पौड़ी में अपने पैतृक गांव पिनानी में हैं।

व्यक्ति जीवन भर एक विद्यार्थी ही रहता है

बता दें, रमेश पोखरियाल निशंक ने गांव पहुंचकर अपने बचपन के दिनों को याद कर रहे हैं। इससे पहले निशंक कोरोना काल में भी अपने पैतृक गांव पिनानी पहुंचे थे। निशंक ने बताया की गांव के प्रति उनका लगाव हमेशा से रहा है। इसीलिए जब भी उन्हें समय मिलता है, तो वे अपने गांव पहुंच जाते हैं। निशंक ने बताया की उनका जीवन बचपन से हर पहाड़वासी की तरह ही संघर्ष से गुजरा है। उनके छात्र जीवन हो या एक शिक्षक से लेकर मुख्यमंत्री और फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री तक का सफर तय करना यह बेहद ही संघर्षशील रहा है।

बताते चले कि पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई अपने गांव में ही की है। निशंक ने बताया की हर व्यक्ति जीवन भर एक विद्यार्थी ही रहता है। जो जीवन में कुछ न कुछ सीख सीखाता रहता है। निशंक अपने गांव पहुंचकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

2009 से 2011 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे

रमेश पोखरियाल “निशंक” भारतीय जनता पार्टी से संबंधित एक भारतीय राजनेता हैं। वे 2009 से 2011 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे। वे वर्तमान में 16 वीं लोक सभा में संसद सदस्य हैं। वे लोकसभा में उत्तराखंड के हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। 2019 के आम चुनाव में भी वे हरिद्वार सीट से लोकसभा पहु‍ँचने में कामयाब रहे और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में इन्हें मानव संसाधन विकास मंत्री बनया गया।

Also Read: Bittu karnataka: कांग्रेस उपाध्यक्ष बोले- पहाड़ी उत्पादकों को विश्व में मिल रही अलग पहचान

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular