Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशRape Victim: 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने बेटे को दिया जन्म, पीड़िता...

Rape Victim: 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने बेटे को दिया जन्म, पीड़िता के पिता ने बच्चे को अपनाने से किया इंकार 

- Advertisement -

Rape Victim

इंडिया न्यूज, कौशांबी (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कौशांबी में 13 वर्षीया दुष्कर्म पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया है। पीड़िता की नार्मल डिलीवरी की गई है। वहीं पीड़िता के पिता ने बच्चे को स्वीकार लकरने से साफ मना कर दिया है। डॉक्टरों के लाख समझाने के बाद भी वह बच्चे को अपनाने के लिए राजी नहीं हुए।

बच्चे को बताया नाजायज 
बीते मंगलवार की दोपहर 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने कौशाम्बी के अस्पातल में बेटे को जन्म दिया है। कोर्ट के आदेश पर डॉक्टरों ने पीड़िता की नार्मल डिलीवरी की है। डिलीवरी के बाद किशोरी मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। मगर जन्म लिए बच्चे को पीड़िता के पिता ने अपनाने से इंकार कर दिया है। पीड़िता के पिता ने बच्चे को नाजायज घोसित कर दिया है। पीड़िता के पिता का कहाना है कि वह इस अनचाहे बच्चे को नहीं अपना सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह केवल अपनी बेटी का भविष्य सवर्ण चाहते हैं।

समाज मारेगा ताना 
पिता के पिता ने बच्चे को अनचाहा बोलते हुए अपनाने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह नाजायज बच्चा है और इससे वह स्वीकार नहीं कर सकते हैं। दुष्कर्म पीड़िता के पिता का कहना है कि अगर वह इस बच्चे को अपनाते हैं तो समाज उनके परिवार को ताना मारेगा। उन्होंने कहा की बच्चे को अपनाने से उसकी बाटी का भी भविष्य खराब हो जाएगा। पीड़िता के पिता का कहना है कि बच्चे को अपनाने पर पुरे गांव के लोग उनके परिवार का जीना दुस्वार कर देंगे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular