Sunday, July 7, 2024
HomeKaam Ki BaatRashifal 5 February 2023: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसको मिलेगी...

Rashifal 5 February 2023: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसको मिलेगी निराशा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल

- Advertisement -

Aaj Ka Rashifal: ( Which zodiac sign’s luck will shine today, who will get disappointed, know the condition from Aries to Pisces) आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर पर आधारित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. राशि के आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी हम प्राप्त कर सकते हैं।

Rashifal 5 February 2023
file photo

 5 February 2023: वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशिया है. और एक राशि करीब 1 महीने तक चलती है। इस प्रकार एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. और इन सभी राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का पता किया जाता है. आज 5 फरवरी है, दिन रविवार है.और रविवार का दिन सूर्य देव का दिन है. रविवार के दिन विधि- विधान से सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है.

चलिए तो आपको बताते हैं कि किन राशि वालों को होगा लाभ तो किन राशि वालों को रहना होगा सावधान…

मेष राशि – मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। आप लोग आने वाले दिनों की प्लानिंग करेंगे। आज आपकी मेहनत आपको पॉज़िटिव रिज़ल्टस दिलाएगी। साथ ही बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा। भई आज तो किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

वृषभ राशि – आज आप दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों और अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें। बेहतर हैं कि आप अपने ही विचारों को सुने। और हाँ किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर विचार थोपने ना दें। ध्यान रखे नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।

मिथुन राशि – आप लोग आत्मविश्वास बनाए रखें और किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं। ये सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। जो भी निवेश-योजनाएँ आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। साथ ही कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें।

कर्क राशि – इस राशि वाले लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं। आज इस राशि के संगीतकार या वेब डिजाइनर्स के करियर में राजयोग की स्थिति है। हाँ, लेकिन कार्य के लिए आपको काफी दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि – सिंह राशि वालो आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद में न पड़े। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। अगर आप महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। आज फिजूल खर्च होगा। आपको शत्रु भय रहेगा।

कन्या राशि – तनाव को नज़रअंदाज़ न करें। ये ख़तरनाक महामारी है, जो तेज़ी से पाँव पसार रही है। बता दें कि आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आज न सिर्फ़ अनजान से, बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की ज़रूरत भी है। आपके पार्टनर का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। ध्यान जरूर रखें.

तुला राशि – तुला राशि वालों जातकों को आज बिजनेस में तरक्की होगी। आज का दिन नया कार्य करने के लिए शुभ है। आज का दिन आपको धन लाभ देने वाला होगा। साथ ही आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है। और जो लोग नया मोबाइल, लेपटॉप खरीदना चाहते हैं उनके लिए भी ये दिन अच्छा है। अविवाहितों को आज विवाह का प्रस्ताव मिल सकता हैं।

वृश्चिक राशि – आज आपको अचानक से धन लाभ होने के योग है जिस धन से तंगी दूर होगी। आपके पारिवारिक सदस्य भी सहयोग देंगे। ध्यान दें कि बुरे लोगों से दूर रहें। परिवार वालों के लिए पूरा दिन और धन खर्च होगा। आज का दिन आपका चारों ओर का वातावरण खुशनुमा बना देगा।

धनु राशि – अनचाहे ख़यालों को दिमाग़ पर कब्ज़ा न करने दें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ।

मकर राशि – आज आप अपने सामने आयी चुनौतियों का समाधान खोज लेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग न मिलने के कारण आपका काम लटक सकता है। नए काम को करने से पहले घर के बडों की सलाह लें।

कुंभ राशि – आज का दिन आपका बहुत ही लकी हैं। आज सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। परिवार में बच्चे की सेहत को चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है।

मीन राशि – तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहयता को स्वीकारें। अपनी भावनाओं को छुपाएँ और दबाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करें। आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है।

Also Read:- 3 Idiots: क्या बनने जा रहा है 3 इडियट्स का सीक्वल? शरमन जोशी ने किया खुलासा

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular