Sunday, July 7, 2024
HomeLatest Newsराम मंदिर में दर्ज हुआ रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा, भक्तों ने दिल खोल...

राम मंदिर में दर्ज हुआ रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा, भक्तों ने दिल खोल कर किया दान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Ram Mandir : अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ देखी जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं और मंदिर में दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं। राम भक्तों ने रामलला पर धन की वर्षा की है। राम मंदिर के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी दान आ रहा है। रामलला को भक्तों ने अरबपति बना दिया।

रामभक्त रामलला के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। राम मंदिर के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दान लिया जा रहा है। आइए आंकड़ों के मुताबिक समझते हैं कि अब तक कितना दान मिल चुका है?

रामलला दर्शन के पहले दिन 2 करोड़ 90 लाख रुपये, 24 जनवरी को 2 करोड़ 43 लाख रुपये, 25 जनवरी को 8 लाख 50 हजार रुपये और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को 1 करोड़ 15 लाख रुपये का दान आया।

रामलला के अभिषेक के बाद आम जनता के लिए खोले जाने के बाद से ही राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सुबह से ही रामपथ और मंदिर परिसर के आसपास भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर के बीच लोग मंदिर के बाहर कतारों में खड़े नजर आए। भक्त ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। 27 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक करीब 75 हजार रामभक्त रामलला के दर्शन कर चुके हैं।

ये भी पढ़े:-
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular