Sunday, July 7, 2024
HomePoliticsRitu Khanduri Bhushan: विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी पहुंची मसूरी, बोलीं- 2024 में...

Ritu Khanduri Bhushan: विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी पहुंची मसूरी, बोलीं- 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार कर रही वापसी

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), मसूरी “Ritu Khanduri Bhushan” : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का मसूरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर रितु खंडूरी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

भारी संख्या में श्रद्धालु चारों धाम जा रहे

पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि वह यमुनोत्री और बद्रीनाथ के दर्शन के लिए जा रही है और लौटते वक्त भराड़ीसैंण में बाल आयोग के द्वारा बाल विधानसभा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेष के 70 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। लोकतंत्र में विधानसभा सत्र की क्या महत्व होता है, इस पर बच्चे अपनी बात रखेगे व उनके द्वारा भी विधानसभा के बारे में बताया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को काफी सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। भारी संख्या में श्रद्धालु चारों धाम जा रहे हैं और सरकार उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रख रही है।

2024 में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी

उन्होंने कहा भाजपा हर चुनाव के लिए पूरी तरीके से तैयार रहती है। पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड में नगर निकाय में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और 2024 में एक बार फिर देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे बार देश में पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर वर्ग हर जाति, हर धर्म और हर वर्ग को लेकर कार्य योजना बनाकर देश का विकास कर रही है। उत्तराखंड विधानसभा को लेकर उनके द्वारा कई संशोधन किया गया है।

गैरसेंड को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाएं

उन्होंने कहा कि गैरसेंड को स्थाई राजधानी बनाए जाने को लेकर राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। गैरसेंड का मामला लोगों की भावनाओं से जुडा हुआ है, व सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि स्थायीत्व राजधानी प्रदेश को मिल सके। जिसको लेकर सरकार काम कर रही है और धीरे-धीरे सरकार स्थाई राजधानी बनाए जाने को लेकर आगे बढ़ रही है।

Also Read: Global Summit 2023: उत्तराखंड में PM मोदी कर सकते हैं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होंगे रोड शो

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular