Sunday, July 7, 2024
HomeAccident NewsRudraprayag Landslide: गौरीकुंड में लैंडस्लाइड के कारण दो बच्चों की मौत एक...

Rudraprayag Landslide: गौरीकुंड में लैंडस्लाइड के कारण दो बच्चों की मौत एक बच्ची गंभीर रूप से घायल, पांच दिनों में 23 लोगों के दबने की घटना आई सामने                 

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rudraprayag Landslide: जनपद रूद्रप्रयाग के गौरीकुंड में फिर से भूस्खलन के कारण दो बच्चो की मौत हुई है वहीं, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना देर रात 12 बजे की बताई जा रही है। आपको बताते चलें कि गौरीकुंड में 23 लोगों के मलवे में दबने की घटना को 5 दिन ही हुए हैं। आज एक बार फिर से गौरी गांव में हेलीपैड से आगे गांव के नीचे एक नेपाली परिवार के ऊपर खेत से आए मालवे की चपेट में तीन बच्चों के दबाने की सूचना मिली है।

घटना में तीन बच्चों के दबने की सूचना

पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत एंव जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि राहत बचाव टीमो ने मौके पर पहुंचकर एक बच्ची को सकुशल तथा दो अन्य बच्चों को चिकित्सालय गौरीकुंड पहुंचाया। इस घटना में तीन बच्चों के दबने की सूचना थी। जिसमें बड़ी लड़की स्वीटी 8 वर्ष, छोटी लड़की पिंकी 5 वर्ष तथा एक छोटा बच्चा जो मालवे में दबे थे उनको अस्पताल पहुंचाया गया है। जिनमें से स्वीटी ठीक है जिसका उपचार किया जा रहा है।

बच्चों को चिकित्सक द्वारा किया गया मृत घोषित

जबकि दो अन्य बच्चों को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों का पिता सत्यराज अपने गांव नेपाल जा रखा है। जबकि माता जानकी बच्चों के साथ ही डेरे में सो रही थी। जानकी मलवे आने के बाद डेरे से बाहर सकुशल निकल आई थी। जबकि बच्चे मलबे में दबे रह गए थे। गौरी कुंड पुलिस, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं स्थानीय लोगों की मदद से बच्चो को बाहर निकाला गया।

ALSO READ:

Tilu Rauteli Awards: प्रदेश की 13 वीरांगनाओं को मिला तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित  

Tilu Rauteli Awards: गरिमा जोशी व शांभवी मुरारी सहित 13 वीरांगनाओं को मिलेगा वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार, मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular