Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSaharanpur: घर से ही संदिग्ध रूप से गायब हो गए 2 बच्चे, पुलिस...

Saharanpur: घर से ही संदिग्ध रूप से गायब हो गए 2 बच्चे, पुलिस कर रही तलाश 

- Advertisement -

Saharanpur 

इंडिया न्यूज, सहारनपुर (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो बच्चे अपने ही घर से संदिग्ध रूप से लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार बच्चे कहीं बाहर नहीं गए थे, घर में ही थे। बच्चों के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में मामला भी दर्ज कराया है। मगर अभी तक बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

घर की छत से गायब हुए बच्चे 
मामला सहारनपुर के देवबंद का है। यहाँ दो बच्चे अपने घर से ही गायब हो गए। मामले में 15 साल की एक लड़की और उसका 10 साल का भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये हैं। मिली जानकारी अनुसार सांपला बाकल गांव में रविवार को मुस्कान और उसका भाई समद अपने घर की छत पर खेल रहे थे। मगर अचानक से दोनों बच्चे वहां से लापता हो गए। बच्चों के पिता सऊदी अरब में काम करते हैं।

पुलिस ने की तलाश शुरु 
बच्चों के लापता होने के बाद घर वालों ने उन दोनों को हर जगह ढूंढा मगर उन्हें कोई सुराग हाथ न लगा। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि परिजनों के द्वारा की गई खोज का कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद, परिवार के सदस्यों ने गुरुवार को देवबंद पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा लापता बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular