Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSaharanpur: यूपी में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, 23 साल की...

Saharanpur: यूपी में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, 23 साल की महिला की मौत

- Advertisement -

Saharanpur

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, सहारनपुर: यूपी में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित 23 वर्षीय महिला की चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले कई दिन से भर्ती थी। इस साल स्वाइन फ्लू से मौत का यह पहला मामला है।

23 वर्षीय महिला की हुई मौत
जनपद में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, सढ़ौली कदीम क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसे परिजन हरियाणा के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां उनका कई दिन उपचार चला, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर महिला को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया।

स्वास्थ्य विभाग को दी गई सूचना
वहां पर चिकित्सकों ने उपचार से पहले सभी जांच कराई। इसके साथ ही महिला की तबीयत को देखते हुए स्वाइन फ्लू का सैंपल लेकर लैब भेजा गया था। जिसमें एच-1 एन-1 पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद चंडीगढ़ पीजीआई से स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई थी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला के गांव पहुंची। जहां सभी लोगों की जांच कर सैंपल लिए गए। सभी की रिपोर्ट में कुछ नहीं आया। कई दिन भर्ती रहने के बाद भी स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला ने चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- Kaushambi: कोर्ट के आदेश के बाबजूद नही कराया गया गर्भपात, पिता बोले साहब बिन ब्याही बेटी का गर्भ क्या करूं – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular