Sunday, June 30, 2024
HomeEntertainment NewsSAHIL KHAN: साहिल खान पर हुई एफआईआर दर्ज, महिला ने जिम में...

SAHIL KHAN: साहिल खान पर हुई एफआईआर दर्ज, महिला ने जिम में धमकी देने का लगाया था आरोप

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), मुंबई: बॉलीवुड की फिल्म ‘स्टाइल’ में नजर आए एक्टर साहिल खान सुर्खियों में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि साहिल खान पर मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में एक महिला ने एफआईआर दर्ज करवाई है। साहिल खान 43 वर्ष की उम्र में अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। अब हाल ही में, एक महिला ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कर एफआईआर करवाई है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, एक्टर साहिल खान पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक महिला के साथ मिलकर एक अन्य महिला को जिम में धमकी दी है। इसके साथ उन्होंने पीड़ित महिला और उनके परिवार की फोटोज़ सोशल मीडिया पर अपलोड करने की भी धमकी दी है। शिकायतकर्ता महिला मुंबई के ओशिवारा की रहने वाली बताई गई है। है। साहिल खान के साथ की महिला से पीड़ित महिला की फरवरी 2023 में लड़ाई हो चुकी है।

अब उस महिला ने एक्टर और उनकी दोस्त पर धमकी देने और अपमानित करने का आरोप लगाया है। ये एफआईआर मंगलवार को दर्ज की गई है। अभी तक मामले में साहिल खान का पक्ष सामने नहीं आया है।

कई धाराओं के अंतर्गत मुंबई पुलिस ने एफआईआर की दर्ज

साहिल खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के अंतर्गत मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें बदनाम करना, धमकी देना, महिला की मॉडेस्टी को अपमानित करना जैसे अपराध शामिल है। पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि शिकायतकर्ता के पति के साथ आरोपी महिला का अफेयर भी था और उसने पीड़िता के पति के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें:- UTTARAKHAND CORONA: प्रदेश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटों में आए रिकॉर्ड तोड़ मामले

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular