Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSamajwadi Party Release 2nd List of Candidate: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए...

Samajwadi Party Release 2nd List of Candidate: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की 159 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जेल में बंद आजम खान का नाम भी लिस्ट में शामिल

- Advertisement -

Samajwadi Party Release 2nd List of Candidate

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
Samajwadi Party Release 2nd List of Candidate: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। सपा की इस लिस्ट में 159 उम्मीदवारों के नाम हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) करहल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। लिस्ट में जेल में बंद सांसद आजम खान (Aajam Khan) का नाम भी शामिल है।

नाहिद हुसैन कैराना से चुनाव लड़ेंगे

सपा ने सहानपुर की नकुड़ सीट से धर्म सिंह सैनी को उम्मीदवार बनाया है। सैनी हाल ही में बीजेपी (BJP) से सपा में शामिल हुए हैं। सैनी यूपी कैबिनेट (UP Cabinet) में मंत्री थे। सहारनपुर नगर से संजय गर्ग और सहारनपुर देहात से आशू मलिक को टिकट दिया गया है। शामली के कैराना से सपा ने नाहिद हसन को उम्मीदवार बनाया है। सपा नेता नाहिद हसन को हाल ही में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन्हें गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह कैराना से चुनाव लड़ेंगे।

Read More: Election Commission Sent Notice to Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 300 यूनिट मुफ्त बिजली हस्ताक्षर अभियान पर मांगा जवाब

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular