Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSamajwadi Party Release List of 56 Candidate: यूपी चुनाव के लिए समाजवादी...

Samajwadi Party Release List of 56 Candidate: यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की 56 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट

- Advertisement -

Samajwadi Party Release List of 56 Candidate

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
Samajwadi Party Release List of 56 Candidate: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए सभी राजनितिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों (candidates) की लिस्ट जारी कर रहीं हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी नई लिस्ट जारी की है, जिसमें 56 उम्मीदवारों का नाम है। सपा ने लखीमपुर खीरी की धौरहरा सीट से वरुण चौधरी को टिकट दिया है।

इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) के नेताओं ने सपा का दामन थामा था, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सपा इन नेताओं को टिकट दे सकती है, लेकिन पार्टी ने वरुण चौधरी को मैदान में उतार दिया है। सपा ने दो दिन पहले ही 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी और आज 56 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी। सपा ने फैजाबाद के गोसाईगंज सीट से अभय सिंह को मैदान में उतारा है।

नाहिद हसन को टिकट मिलने से भाजपा नाराज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी से होगी। चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी अपना पूरा जोर लगाती दिख रही है। इससे पहले जारी की गई लिस्ट में सपा ने कैराना से नाहिद हसन को टिकट दिया था, जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। नाहिद को गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। सपा के नाहिद को टिकट देने पर बीजेपी नेताओं ने सपा पर निशाना साधते हुए उसे गुंडों की पार्टी तक कह दिया था।

क्रम संख्या विधानसभा सीट प्रत्याशी
1 धौरहरा वरुण चौधरी
2 मोहम्मदी दाउद अहमद
3 सवाइजपुर पदमराज सिंह पम्मू
4 बलामऊ (अ.जा.) रामबली वर्मा
5 तिलोई रामबली वर्मा
6 बाबागंज (अ.जा.) गिरिजेश
7 चायल पूजा पाल
8 फूलपुर मुर्तजा सिद्दीकी
9 कुर्सी राकेश वर्मा
10 रामनगर फरीद महफूज किदवई
11 बाराबंकी धर्मराज सिंह यादव ‘सुरेश यादव’
12 दरियाबाद अरविंद सिंह ‘गोप’
13 गोसाईगंज अभय सिंह
14 कटेहरी लालजी वर्मा
15 अलापुर (अ.जा.) त्रिभुवन दत्त
16 अकबरपुर रामअचल राजभर
17 महसी केके ओझा
18 गैसड़ी एसपी यादव
19 बलरामपुर (अ.जा.) जगराम पासवान
20 कपिलवस्तु (अ.जा.) विजय कुमार
21 इटावा माता प्रसाद पांडेय
22 डुमरियागंज सईदा खातून
23 कप्तानगंज अतुल चौधरी
24 कैंपियरगंज काजल निषाद
25 पिपराइच अमरेंद्र निषाद
26 गोरखपुर ग्रामीण विजय बहादुर
27 सहजनवॉ यशपाल रावत
28 खजनी (अ.जा.) रूपवती
29 बासगॉव (अ.जा.) डॉ. संजय कुमार
30 जलालपुर राकेश पांडे
31 चिल्लूपार विनय तिवारी
32 पथरदेवा ब्रह्मशंकर तिवारी
33 रामपुरकारखाना गजाला लारी
34 भाटपाररानी आशुतोष उपाध्याय
35 अतरौलिया संग्राम सिंह यादव
36 गोपालपुर नफीस अहमद
37 आजमगढ़ दुर्गा प्रसाद यादव
38 निजामाबाद आलमबदी
39 फूलपुरपवई रमाकांत यादव
40 दीदारगंज कमलाकांत राजभर
41 लालगंज (अ.जा.) बेचई सरोज
42 घोसी दारा सिंह चौहान
43 सिकंदरपुर जियाउद्दीन रिजवी
44 फेफना संग्राम सिंह
45 बांसडीह रामगोविंद चौधरी
46 बदलापुर बाबा दुबे
47 शाहगंज शैलेंद्र यादव ‘ललई’
48 मलहनी लकी यादव
49 केराकत तूफानी सरोज
50 जंगीपुर वीरेंद्र यादव
51 जमानिया ओम प्रकाश सिंह
52 सकलडीह प्रभुनाथ सिंह
53 भदोही जाहिद बेग
54 राबर्टसगंज अविनाश कुशवाहा
55 ओबरा सुनील सिंह गौड़
56 दुद्वी (अ.जा.) विजय सिंह गौड़

 

Read More: School College Closed in UP Till 15th February: उत्तर प्रदेश 15 फरवरी बंद हुए स्कूल-कॉलेज, ऑनलाइन कक्षाएं रहेंगी जारी

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular