Sunday, July 7, 2024
HomeCrime Newsदूल्हे ने स्टेज पर की अश्लील हरकत, तो दुल्हन ने शादी से...

दूल्हे ने स्टेज पर की अश्लील हरकत, तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार, जानें पूरा मामला

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Sambhal News: सोशल मीडिया के दौर में कही कोई भी घटना होती है तो कुछ मिनटों में सबको पता चल जाती है। खास कर अगर वो खबर शादी से जुड़ा होतो और तेज वायरल होता है। ऐसा ही एक वायरल मामला उत्तर प्रदेश के संभल से सामने आया है। जहाँ शादी से पहले स्टेज पर दूल्हे ने शर्मनाक हरकत की है। जिसके बाद दुल्हन को गुस्सा आ गया और उसने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद यह मामला थाने तक गया।

क्या है पूरा मामला

यह मामला संभल जिले के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव का है, जहां 13 मार्च को इसी थाना क्षेत्र के गांव से बारात आई थी। हर कोई शादी की खुशी में नाच रहा था। जहां दूल्हा पक्ष शादी को लेकर उत्सुक दिख रहा था, वहीं दुल्हन पक्ष भी मेहमानों के स्वागत में व्यस्त था। जैसे ही बारात दुल्हन पक्ष के पास पहुंची तो दुल्हन पक्ष ने बारात का जोरदार स्वागत किया। वधू पक्ष ने बारात में आए सभी मेहमानों को खाना परोसा और देर शाम जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ।

पल भर में काफूर हो गईं खुशियां

दुल्हन को दूल्हे ने गोद में उठा लिया । फिर उसके साथ गलत हरकतें की। उस दौरन दूल्हा नशे में था और इस दौरान उसने दुल्हन के साथ गंदी हरकतें की और जब दुल्हन की मां ने विरोध किया तो उसके साथ भी बदसलूकी की। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन नाराज हो गई और स्टेज से उतर गई।

दूल्हे की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। शादी की खुशियां उस वक्त पल भर में काफूर हो गईं जब दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया। लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। उधर, अपनी गलती का एहसास होने पर दूल्हे ने सबके सामने माफी भी मांगी लेकिन दुल्हन नहीं मानी।

समझौते की चल रही बातचीत 

जब मामला बढ़ा तो थाने से पुलिस पहुंच गई। पुलिस के अलावा घराती और बाराती भी दुल्हन को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन दुल्हन फेरे लेने के लिए राजी नहीं हुई। जिस पर पुलिस दूल्हे पक्ष के लोगों को थाने ले आई।

थाना प्रभारी रेनू देवी ने बताया कि उन्होंने दोनों पक्षों से बात की है। सर्वसम्मति तक पहुंचने में असमर्थ। दुल्हन शादी से इंकार कर रही है। दूल्हे और उसके पिता को थाने लाया गया है, फिलहाल समझौते की बातचीत चल रही है। यदि सहमति नहीं बनी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular