Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSant Dev Murari Bapu Arrest: सन्त देव मुरारी बापू को पुलिस ने...

Sant Dev Murari Bapu Arrest: सन्त देव मुरारी बापू को पुलिस ने हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद किया गिरफ्तार, कल पड़ोसी महिला ने कराई थी एफआईआर दर्ज

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मथुरा:
Sant Dev Murari Bapu Arrest: मथुरा में वृंदावन के चैतन्य विहार में एक महिला ने संत देव मुरारी बापू सहित 3 नामजद और 2 अज्ञात लोगों पर छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी और 10 लाख रुपए हफ्ता वसूली की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह संत को गिरफ्तार करने गई, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए संत ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। संत ने खुद को घर में बन्द कर लिया और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी देने लगे। काफी देर मशक्कत करने के बाद पुलिस ने आरोपी संत को गिरफ्तार कर लिया।

Allegations Against Sant Dev Murari Bapu: मथुरा में संत देव मुरारी बापू पर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा, छेड़छाड़ और जबरन वसूली का लगाया आरोप

गिरफ्तारी से बचने के लिए किया ड्रामा Sant Dev Murari Bapu Arrest

बुधवार सुबह करीब 11 बजे आनंद वाटिका कॉलोनी में सीओ सदर राममोहन शर्मा कॉलोनी में रहने वाले सन्त देव मुरारी बापू को गिरफ्तार करने पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। पुलिस को आता देख देव मुरारी बापू ने अपने आप को घर मे बन्द कर लिया और पुलिस पर सन्तों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए हाथ और गला काटकर आत्महत्या की धमकी देने लगे। करीब 1 घण्टे चले इस ड्रामे के बाद पुलिस ने काफी मश्क्कत के बाद किसी तरह देव मुरारी बापू को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है मामला Sant Dev Murari Bapu Arrest

पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने देव मुरारी बापू पर मंगलवार को वृंदावन कोतवाली में एक मुकद्दमा दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने संत देव मुरारी बापू सहित 3 नामजदों पर मारपीट, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और 10 लाख रुपए हफ्ता वसूली की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कराया था। इसी मामले में संत देव मुरारी बापू ने इसे झूठा बताते हुए खुद को फंसाने का आरोप लगाया था।

Read More: Threat to CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और किसान मंच के अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular