Monday, July 8, 2024
HomeBreaking NewsSchool Chalo Campaign-2023: CM योगी आज को लखनऊ में स्कूल चलो अभियान-2023...

School Chalo Campaign-2023: CM योगी आज को लखनऊ में स्कूल चलो अभियान-2023 व संचारी रोग नियंत्रण के प्रथम चरण का करेंगे शुभारम्भ

- Advertisement -

School Chalo Campaign-2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ(Lucknow) में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Chief Minister Yogi Adityanath) स्कूल चलो अभियान 2023 का शुभारंभ करेंगे। जिसमें संचारी रोग नियंत्रण अभियान(Communicable Disease Control Campaign) के प्रथम चरण का का भी शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वेक्टर कंट्रोल वाहनों का फ्लैग ऑफ करेंगे।

सीएम स्कूल चलो अभियान 2023 का करेंगे शुभारंभ

बता दें कि लोक भवन सभागार में सुबह करीब 11:00 बजे कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्कूल चलो अभियान 2023 का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भी शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें सीएम वेक्टर कंट्रोल वाहनों का फ्लैग ऑफ भी करेंगे। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत पुस्तकों का भी वितरण किया जाएगा। पुस्तकों, कार्य पुस्तकों के वितरण का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे।

सरकार का लक्ष्य कोई शिक्षा से न रहे वंचित

बता दें कि यह जानकारी प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने साथ ही कहा है कि सरकार का इस अभियान के जरिए लक्ष्य यही है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष सभी जनपदों में ‘स्कूल चलो अभियान’ संचालित किया जाता है। जिसके सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार वर्ष 2018 से व्यापक जनसहभागिता के माध्यम से प्रत्येक वर्ष तीन चरणों में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान संचालित कर रही है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के एक अंग के रूप में 17 अप्रैल, 2023 से ‘दस्तक अभियान’ भी संचालित किया जाएगा। स्कूल चलो अभियान के तहत आकांक्षात्मक ब्लॉक्स में चुनिंदा मॉडल स्कूलों में इवेंट्स ऑर्गेनाइज्ड किए जाएंगे. इस दौरान वहां प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे

Uttarakhand News: रामनगर में लगातार बारिश और ओलो से फसलें बर्बाद, जन-जीवन अस्त-व्यस्त;अगले चार दिन भारी

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular