Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशरंजिश में धारदार हथियार चलने से दो महिलाओं समेत सात घायल Seven...

रंजिश में धारदार हथियार चलने से दो महिलाओं समेत सात घायल Seven Injured in Fighting in Saharanpur

यूपी के सहारनपुर के थाना मिजार्पुर इलाके के गांव शाहपुर बांस में सोमवार की देर रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार चले। इसमें दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए है।

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, सहारनपुर : Seven Injured in Fighting in Saharanpur सहारनपुर में दो गुटों में पुरानी रंजिश में भिड़ गए। विवाद में दोनों गुटों में धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों में दो महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कहासुनी मारपीट में बदली Seven Injured in Fighting in Saharanpur

Seven Injured in Fighting in Saharanpur

गांव शाहपुर बांस निवासी चेतराम व अमित के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। रात करीब साढ़े 9 बजे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया। इसमें अमित कुमार (40), सागर (18) पुत्र अमित, कविता (35) पुत्री मुकन्दा, कुलदीप (19) पुत्र मांगेराम, कस्तूरी (80) पत्नी मुकन्दा व दूसरे पक्ष से चेतराम (50) पुत्र मुक्तयार व शिवकुमार (16) पुत्र चेतराम गंभीर घायल हुए है।

पुलिस सभी घायलों को रात में बेहट सीएचसी लेकर आई। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : बोलेरो-बस भिड़ंत में छह की मौत, कार के उड़े परखच्चे Six Dies Horrific Road accident in Deoria

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular