Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSexual Assault from 6 Year Old Girl : अयोध्या में मासूम के...

Sexual Assault from 6 Year Old Girl : अयोध्या में मासूम के साथ दरिंदगी, खेलती हुई बच्ची को दबोच लिया था आरोपी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, अयोध्या।

Sexual Assault from 6 Year Old Girl : अयोध्या में छह वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। अयोध्या में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बैरागपुरा में बुधवार रात करीब 9:30 बजे छह वर्षीय मासूम के खून से लथपथ मिलने पर हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले में सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची कल शाम में अन्य बच्चों के साथ लुका-छुपी खेल रही थी तभी आरोपी ने मासूम को दबोच लिया। बच्ची के साथ दरिंदगी की।

भंडारे में टेंट लगाने आया था आरोपी (Sexual Assault from 6 Year Old Girl)

पुलिस का कहना है कि आरोपी राजन भंडारे में टेंट लगाने आया था। जिस वक्त उसने बच्ची को अगवा किया उस वक्त वह नशे की हालत में था। मासूम का गंभीर अवस्था में लखनऊ में इलाज चल रहा है। बुधवार रात आरोपी राजन, बच्ची को दबोच कर सुनसान जगह पर ले गया। मासूम के चीखने पर आसपास के लोग उस तरफ गए। तब तक दुराचारी बच्ची को छोड़कर भाग निकला था। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया किंतु वह हाथ नहीं आया। बालिका को श्रीराम चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

(Sexual Assault from 6 Year Old Girl)

Also Read : Holika of Ancient Traditions are Alive in Varanasi : प्राचीन परंपराओं से सराबोर काशी की होली, शीतला घाट पर जलती है पहली होलिका

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular