Sunday, July 7, 2024
HomeअपराधShahjahanpur: दबंग ने एक परिवार के 3 लोगों को मारी गोली, एक...

Shahjahanpur: दबंग ने एक परिवार के 3 लोगों को मारी गोली, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गोली लगने से एक विकलांग की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक है।

- Advertisement -

(Dabang shot, one dead, two injured): शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में नाली के विवाद को लेकर दबंग ने एक परिवार के 3 लोगो को गोली मार दी।

  • खेत को लेकर था विवाद
  • मौके पर एक की मौत

खेत को लेकर था विवाद

यह घटना शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के मझरिया गांव की है। जहां के रहने वाले ऋषि पाल के गांव के ही नरसिंह से खेत को लेकर विवाद चल रहा था। अस्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह दोनों परिवारों के बच्चों के बीच में विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दबंग नर्सिंग अपने साथी पप्पू और तीन अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। उसने लाइसेंसी और नाजायज हथियारों से ऋषि पाल के परिवार पर तबातोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

मौके पर एक की मौत

इस घटना में गोली लगने से ऋषि पाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 साल का बच्चा शैलेश और एक महिला गुड्डी देवी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

जहां डॉक्टरों ने रिशिपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला और बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। फिलहाल, घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ALSO READ- BJP सांसद का दावा, अपराधियों को क्यों कह रहे हैं हिंदू और मुसलमान, पुलिस की गोली ही गुंडो का इलाज

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular