Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशShivpal Yadav And Akhilesh Yadav Controversy : शिवपाल यादव और अखिलेश यादव...

Shivpal Yadav And Akhilesh Yadav Controversy : शिवपाल यादव और अखिलेश यादव विवाद, टूटने की कगार पर पहुंचा सपा और प्रसपा गठबंधन

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Shivpal Yadav And Akhilesh Yadav Controversy शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच का विवाद फिर से उभर आया है। इसके चलते सपा और प्रसपा का गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है। हुआ कुछ इस तरह कि अखिलेश यादव ने सहयोगी दलों के संग बैठक बुलाई थी जिसमें अखिलेश से नाराज शिवपाल नहीं पहुंचे।

नाराज चल रहे हैं शिवपाल यादव Shivpal Yadav And Akhilesh Yadav Controversy

शिवपाल सिंह यादव बीते दिनों हुई सपा विधायकों की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज थे और कहा था कि वह सपा से विधायक हैं पर उन्हें बैठक के बारे में सूचना तक नहीं दी गई जबकि वह इसी बैठक के लिए कई दिनों से लखनऊ में रुके हुए थे। इसके बाद वह नाराज होकर दिल्ली चले गए। मंगलवार को भी वह बैठक में नहीं पहुंचे।

शिवपाल ने कहा था कि वह सपा के सिंबल पर लड़े थे Shivpal Yadav And Akhilesh Yadav Controversy

सपा से गठबंधन के बाद शिवपाल ने न सिर्फ अखिलेश को अपना नेता घोषित किया बल्कि यहां तक कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। सपा से गठबंधन के बाद उम्मीद थी कि प्रसपा नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, लेकिन सिर्फ शिवपाल चुनाव लड़े, वह भी साइकिल के सिंबल पर। ऐसे में प्रसपा के तमाम वरिष्ठ नेता दूसरे दलों का रुख कर गए। इसके बाद भी शिवपाल चुनाव मैदान में लगे रहे।

Also Read :  CM Yogi Said In UP Assembly : यूपी विधानसभा में बोले सीएम योगी, जनता सदैव प्रगतिशील को चुनती है, नकारात्मकता से कभी लोकतंत्र का हित नहीे हो सकता

Also Read : SP Leader Azam Khan will not Take Oath : आजम खान को नहीं मिली जमानत, शपथ के लिए नहीं जा सकेंगे विधानसभा

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular