Sunday, July 7, 2024
HomeAccident NewsShravasti News : तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली, 60 वर्षीय...

Shravasti News : तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली, 60 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Shravasti News श्रावस्ती : श्रावस्ती (Shravasti) में एक बार फिर प्रकृति आपदा से जुड़ा मामला सामने आया है। जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी।

खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

दरअसल, यह घटना श्रावस्ती (Shravasti) जिले की मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बेगम पुर गांव की है। जहां एक युवक अपनी पत्नी के साथ धान की रोपाई का काम कर रहा था।

उसी समय तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली अचानक से गिर गयी। जिसके चपेट में आकर खेत की रोपाई कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो हुई है।

महिला गंभीर रूप से घायल

वही, बुजुर्ग पति के साथ रोपाई कर रही पत्नी गम्भीर रूप से झुलसकर घायल हो गयी है। महिला की चीख सुन कर पास के लोग दौड़ते हुए आए। गांव के लोगों ने महिला को उठा कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

इस दर्दनाक घटना के चलते परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस घटना से गांव में भी सनसनी फैली हुई है। इस दर्दनाक मौत को देखा कर गांव में लोग डरे हुए है। फ़िलहाल, महिला गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है।

Also Read –  IAS अधिकारी ने किया खटारा बसों का रियलिटी चेक, उड़े सबके होश!

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular