Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSiddharth nagar: विवाह घर का पिलर गिरने से बड़ा हादसा, तीन लोगों...

Siddharth nagar: विवाह घर का पिलर गिरने से बड़ा हादसा, तीन लोगों की हुई मौत, एक घायल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में रविवार विवाह घर में बड़ी हादसा सामने आया है। अचानक विवाह घर में पिलर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बता दें कि बाढ़ के दौरान घरों में पानी भर जाने की वजह से करीब चार दर्जन लोगों ने गांव में बने विवाह घर में शरण लिया था।

इन लोगों की हुई मौत
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। ऐसे में लोगों के घरों में पानी भर जाने के कारण गांव में बने विवाह घर में बुधिराम व राजकुमार के परिवार के साथ गांव के करीब चार दर्जन लोग शरण लिए थे। सभी लोग खाना खाकर सोने लगे। इसी बीच विवाह घर के अंदर बना पिलर गिर गया। जिसमें राजकुमार का लड़का राजसिंह चौहान (13) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पूनम (18) व रिंका (24) पुत्री बुधिराम, सुमन पत्नी दुक्खी (60) गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें पीएचसी भनवापुर लाया गया।

परिजनों ने पीएम से किया इंकार
वहां डॉ. पीएन पटेल ने राजासिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रिंका, पूनम की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में पंहुचते ही पूनम और रिंका ने भी दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार डुमरियागंज अरूण वर्मा प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज संजय कुमार मिश्र मृतक के परिजनों से शव का पीएम कराने का मनुहार कर रहे थे मगर परिजन पीएम के लिए तैयार नहीं हुए।

यह भी पढ़ें- Auraiya: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कंटेनर में घुसी कार, इलाज कराने जा रहे दंपती समेत तीन की मौत – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular