Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSiddhu Moosewala: एएनआई ने की बड़ी गिरफ्तारी, मूसेवाला हत्याकाण्ड में असलहों को किया था सप्लाई 

Siddhu Moosewala: एएनआई ने की बड़ी गिरफ्तारी, मूसेवाला हत्याकाण्ड में असलहों को किया था सप्लाई 

- Advertisement -

Siddhu Moosewala

इंडिया न्यूज, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एएनआई) के द्वारा सिंडिकेट मामले की जांच में एक बड़ी कार्यवाई की है। एजेंसी ने लोररेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम मु. शाहबाज अंसारी उर्फ़ सहजाद है। शाहबाज अंसारी ने लारेंस बिश्नोई गिरोह को असलाहों और गोला-बारूद की सप्लाई की थी।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सप्लाई किया था असलहा  
मिली जानकारी अनुसार केस की छानबीन में एक बड़ी बात सामने आई है। जानकारी अनुसार सिद्धू मुसेवाला के हत्याकाण्ड में इस्तेमाल किए गए असलाहों की सप्लाई शाहबाज अंसारी ने ही की थी। शाहबाज अंसारी ने असलहों की सप्लाई लारेंस बिश्नोई गिरोह को की थी। इन्ही असलहों से सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी।

फंडिंग के साथ गिरोह में हुआ शामिल 
एएनआई से मिली जानकारी अनुसार शाहबाज बुंदेलखंड के ख़ुर्जा नगर क्षेत्र स्थित के शेख साहिबान नगर का निवासी है।शाहबाज की गिरफ्तारी भी बीते गुरूवार बुलंदशहर से ही की गई थी। छानबीन के दौरान शाहबाज ने बताया कि लारेंस बिश्नोई गिरोह फंडिंग के साथ युवाओं को गिरोह में शामिल करता है। शाहबाज भी ऐसे ही गिरोह में शामिल हुआ था।

हमलों की तैयारी में था लारेंस बिश्नोई गिरोह 
एएनआई को शाहबाज से पूछ थाच के दौरान एक बड़ी खबर पता चली है। लारेंस बिश्नोई गिरोह देश के अलग अलग हिस्सों में हमलों की तैयारी में था। इसके लिए फंडिंग के साथ गिरोह में युवाओं को शामिल किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Kashi-Tamil Sangamam: रेल मंत्री ने काशी-तमिल संगमम् ट्रेन का किया ऐलान, दोनों प्राचीन शहरों गहरे होंगे रिश्ते 

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular