Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSikkim Road Accident: चारों शहीद जवानों के परिवार को मिलेगी 50 लाख...

Sikkim Road Accident: चारों शहीद जवानों के परिवार को मिलेगी 50 लाख की मदद और नौकरी भी, सीएम योगी ने किया ऐलान

- Advertisement -

Sikkim Road Accident

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। सिक्किम में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में यूपी में चार जवान शहीद हुए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर के लोकेश कुमार, उन्नाव के श्याम सिंह यादव, एटा के भूपेंद्र सिंह और ललितपुर के राजा चरण सिंह शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी शहीद जवानों के परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी मिलेगी। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद मुजफ्फरनगर निवासी सेना के जवान स्वर्गीय लोकेश कुमार, जनपद उन्नाव निवासी सेना के जवान स्वर्गीय श्याम सिंह यादव,एटा जनपद निवासी स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह और जनपद ललितपुर निवासी राजा चरण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

सीएम ने किए तीन बड़े ऐलान

  • परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता।
  • सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा।
  • जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सैनिकों के परिवार को हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के मंत्रीगणों की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अखिलेश ने जताया दुख
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सिक्किम में जो हादसा हुआ है वह बहुत दुखद है। जहां मेरे देश के जवान और अधिकारियों का जान गई है, भविष्य में ऐसा ना हो। मैं इस मौके पर दुख प्रकट कर रहा हूं तो वहीं उनके परिवार के प्रति मैं कहना चाहता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं दुख को सहन करने की शक्ति मिले और भविष्य में सरकारी यह तय करें कि भविष्य में इस तरीके का दोबारा हादसा ना हो। हमारे फौज के लोग बड़ी जोखिम उठाकर देश की सेवा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेत्री व बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1.38 करोड़ रूपए की ठगी की है आरोप

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular