Sunday, July 7, 2024
HomeViral NewsSocial media : अवैध असलहे के साथ प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर फोटो...

Social media : अवैध असलहे के साथ प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर फोटो एवं गालियां वायरल

- Advertisement -

(Demonstration with illegal weapon, viral on social media): सोशल मीडिया (Social media) पर अवैध असलहे के साथ एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

  • पुलिस के आलाधिकारियों ने संज्ञान में लिया
  • असलहा और मैगजीन के साथ दिखा युवक
  • पुलिस कर रही जांच

पुलिस के आलाधिकारियों ने संज्ञान में लिया

सोशल मीडिया पर एक युवक का असलहे के साथ फोटो और गाली गलौच करते वीडियो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि ये फोटो और वीडियो सुल्तानपुर का है।

फ़िलहाल, सोशल मीडिया पर इस वायरल सामग्री का पुलिस के आलाधिकारियों ने संज्ञान में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसके साथ ही कार्यवाही की बात कही जा रही है।

file photo

असलहा और मैगजीन के साथ दिखा युवक

दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया में इंस्ट्राग्राम पर कुछ फोटो और वीडियो वायरल हुई। इस फोटो, वीडियो में युवक असलहा और मैगजीन के साथ दिखाई दे रहा है, साथ ही एक वीडियो भी है जिसमें ये युवक अपने साथी के साथ किसी को गाली देता नजर आ रहा है। साथ ही उसकी पिटाई का वीडियो भी दिखा रहा है।

पुलिस कर रही जांच

सूत्रों की माने तो युवक सुल्तानपुर के नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। बहरहाल इस फोटो और वीडियो का सुल्तानपुर पुलिस के आलाधिकारियों ने स्वतः संज्ञान में ले लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

also read-  तेज बारिश से गेहूं, सरसों, जौ की फसलें को नुकसान, किसान परेशान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular