होम / Badaun Crime : बदायूं में फिर इंसानियत शर्मसार, नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला

Badaun Crime : बदायूं में फिर इंसानियत शर्मसार, नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला

• LAST UPDATED : March 27, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Badaun Crime: बदायूं जिले (Badaun Crime) में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस नें मामले में जाँच शुरू कर दी है। परिजनों नें पीडिता क़ो ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों का आरोप है कि पीड़िता को गैंगरेप करने के बाद दूसरी मँजिल से आरोपियों नें नीचे से फेंक दिया जिससे वह गम्भीर घायल हो गयी जिसका जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वहीं मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला जिले के अलापुर कस्बे के का है। जहाँ एक परिवार होली मनाने दिल्ली से अपनें घर आया था। कल शाम करीब एक बजे नाबालिक लडकी जब अपनें मकान के बाहर टायलेट करने गयी थी। उसी समय पड़ोस के रहने वाले सोनू और उसकी अन्य दो साथियों नें मिलकर लडकी का मुंह कपड़े से बंद कर दिया और उसे जबरदस्ती अपनें मकान पर लेकर गए। जहाँ उसके साथ रेप की वारदात क़ो अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता को गंभीर हालत में मकान की दूसरी मँजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे परिवार नें ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस कर रही जांच

आरोपियों ने उसकी दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गम्भीर घायल हो गयी। अब उसका जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वहीं मामले में पुलिस नें एक आरोपी क़ो हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read – 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox