होम / भारत जोड़ो यात्रा के साथ नहीं जुड़ पाएंगी प्रियंका गांधी, आखिर क्या रही वजह

भारत जोड़ो यात्रा के साथ नहीं जुड़ पाएंगी प्रियंका गांधी, आखिर क्या रही वजह

• LAST UPDATED : February 16, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Bharat Jodo Nyay Yatra: इस साल 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। उससे पहले कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रही है। फ़िलहाल, यह यात्रा उत्तर प्रदेश में चल रही है। इस दौरान कांग्रेस के कई दिग्ज नेता शामिल हो रहे है। वही उत्तर प्रदेश की कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इस आंदोलन में शामिल नहीं हुई।

जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, “…मुझे आज बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा ठीक होने के बाद मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होऊंगी।”

क्या रही वजह (Bharat Jodo Nyay Yatra)

प्रियंका गाँधी ने 16 फरवरी, 2024 ( शुक्रवार) को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘‘मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ेंगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती। ’’

बता दे, प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा लेना था। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है।

16 से 21 फरवरी तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में निकाली जाएगी। इसके साथ ही रायबरेली और अमेठी में भी निकाली जाएगी। वही 22 और 23 फरवरी को इस यात्रा को विश्राम दिया गया हैं। पुनः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 और 25 फरवरी को यह यात्रा शुरू होगी।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox