टॉप न्यूज़

छठ पूजा में क्यों दिया जाता है सूर्यदेव को अर्घ्य? जानें क्या है इसका महत्व

India News (इंडिया न्यूज़),Chhath Puja 2023: भारत को त्यौहारों का देश कहा जाता है। इसमें कई सारे त्यौहारों की अपनी – अपनी मान्यता है। इसमें से एक छठ पूजा (Chhath Puja) का भी महत्त्व है। छठ (Chhath Puja) उत्तर प्रदेश और बिहार में मुख्य रूप से मनाया जाता है। इस व्रत के दौरान व्यापक विधि-विधान से छठ मैया की पूजा की जाती है।

36 घंटे के कठिन व्रत का करना पड़ता पालन

दिवाली के तुरंत बाद कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को छठ महापर्व मानाया जाता है। इस साल यह त्योहार 17 नवंबर से शुरू हो रहा है और 20 नवंबर तक चलेगा। इस महापर्व में छठी मैया के साथ सूर्य भगवान की विशेष पूजा की जाती है। छठ पूजा के उपरांत छठव्रती को 36 घंटे के कठिन व्रत का पालन करना पड़ता है।

दो दिनों के क्रियाकलापों के बाद पूजा के तीसरे दिन, व्रती डूबते हुए सूर्य को जल देती है और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को जल अर्पित कर महापर्व का समापन करती है। हिंदू धर्म में सूर्य को प्रत्येक ऊर्जाओं का स्रोत माना जाता है। यह व्रत पुरुषों और महिलाओं द्वारा मुख्य रूप से अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है।

क्या है सूर्य भगवान की आराधना फायदा

हिंदू धर्म में सूर्य भगवान की पूजा करना फलदायी माना गया है। रोजाना प्रात: काल सूर्य भगवान को जल अर्पित करने से शरीर के सभी रोग दूर होते हैं और जीवन में सारे दुख धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। छठ महापर्व पर सूर्य भगवान की पूजा करने से इसका महत्व और अधिक हो जाता है।

हिन्दु धर्म के अनुसार, नियमित तौर से सूर्य भगवान को जल अर्पित करने से घर के सभी दोष दूर होते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त होती है। समाज में आपका मान- सम्मान और गौरव में भी वृद्धि होता है।

क्या है कहते शास्त्र?

छठ पर्व पर भगवन सूर्य की उपासना की जाती है। अतः सूर्य का स्वरूप एक लोकतांत्रिक स्वरूप है। भगवान सूर्य सबके लिए ऊर्जा और ऊष्मा देने वाले है। सूर्य की किरणों से लोगों को बहुत सारे फायदे होते है। स्वास्थ्य में विटामिन डी लोगों को मिलता है। सूर्य को शास्त्रों साथ – साथ मुख्य जीवन में भी पूजा जाता है। इसके साथ ही महत्त्व भी है।

READ ALSO: Chhath Puja: इस आसान विधि से बनाए छठ पूजा का प्रमुख प्रसाद ठेकुआ, मिनटों में हो जाएगा तैयार  

मुजफ्फरनग में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और कार की भिड़ंत, गाड़ी में सवार सभी लोगों की मौत
Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago