Sunday, July 7, 2024
Homeटॉप न्यूज़Subhash Chandra Bose: आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जानिए उनके जीवन...

Subhash Chandra Bose: आज सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जानिए उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Subhash Chandra Bose Jayanti: सुभाष चन्द्र बोस भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक है। विभिन्न आंदोलनों के अगुआकार नेताजी की उपाधि प्राप्त करने वाले बोस को सम्मान और उनके पराक्रम को सराहने के लिए हर साल 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जयंती के रूप में मनाया जाता है। बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में ओडिशा के कटक में बंगाली परिवार में हुआ था।

इस दिन को पहले केवल सुभाष चंद्र जयंती के नाम से मनाया जाता था। लेकिन साल 2021 में पीएम मोदी ने इस दिन को बोस के योगदान को देखते हुए पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। जिसके बाद से हर साल नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जीवन से जुड़े रोचक तथ्य

  • सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में ओडिशा के कटक में हुआ था।
  • इस साल बोस की 127वीं जयंती है।
  • उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माता का नाम प्रभावती देवी था।
  • सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज की स्थापना की थी।
  • नेताजी की मृत्यु 18 अगस्त 1945 को विमान हादसे में मानी जाती है लेकिन इसका कोई पुख्ता सबूत मौजूद नहीं है।

ALSO READ:

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुबह 3 बजे से लगी लंबी लाइन 

UP News: राममय हुआ काशी विश्वनाथ, प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिखी दिवाली जैसी धूम

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular