Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडSudan Crisis: सूडान से सुरक्षित भारत लाए गए उत्तराखंड के 10 लोगों...

Sudan Crisis: सूडान से सुरक्षित भारत लाए गए उत्तराखंड के 10 लोगों की वापसी पर CM धामी ने जताया PM का आभार

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),उत्तराखंड :”Sudan Crisis” सूडान में छिड़े गृहयुद्ध के बीच भारतीय नागरिकों को निकालने का सिलसिला जारी है। बता दें, सरकार भारतीय सेना की मदद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत वतन लाया जा रहा है।

सूडान में पिछले 12 दिनों से भीषण युद्ध चल रहा

3500 से अधिक भारतीय फंसे होने की आशंका

सीएम धामी ने ट्वीट कर जताया आभार

सूडान में पिछले 12 दिनों से भीषण युद्ध चल रहा

बता दें, सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच पिछले 12 दिनों से भीषण युद्ध चल रहा है। जिसके बाद हालातों के चलते अब वहां फंसे सभी भारतीयों को वापस लाया जा रहा है। जिसको लेकर विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर इस बात की जानकारी दी है। बता दें, उन्होंने कहा है कि अब तक इस ऑपरेशन के तहत काफी भारतीयों को वापस अपने देश लाया गया है।

3500 से अधिक भारतीय फंसे होने की आशंका

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसमे बताया गया कि, “15 अप्रैल को संघर्ष शुरू होने के बाद से हम लगातार सूडान की स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। हमारे अनुमान के अनुसार सूडान में लगभग 3500 भारतीय और 1000 पीआईओ हैं।”

सीएम धामी ने ट्वीट कर जताया आभार

सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कावेरी के तहत उत्तराखंड के 10 लोगों को भी भारत सकुशल वापस लाया गया है। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर का आभार जताया।

ALSO READ: Roorkee News: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular