Sunday, May 19, 2024
HomeKaam Ki BaatUP के चीनी मिलों ने गन्ना किसानों के बकाया का किया भुगतान

UP के चीनी मिलों ने गन्ना किसानों के बकाया का किया भुगतान

UP के चीनी मिलों ने गन्ना किसानों के बकाया का किया भुगतान

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की 121 चीनी मिलों ने गन्ना किसानों को भुगतान कर दिया है। इस साल 121 चीनी मिलों ने अब तक गन्ना किसानों को 29,053 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जो मौजूदा पेराई चरण के कुल गन्ना भुगतान का करीब 83 फीसदी है। गन्ना आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक चीनी मिलों ने 975.73 लाख टन गन्ने की पेराई कर 103.28 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। अब तक प्रदेश की ज्यादातर चीनी मिलों में पेराई पूरी हो चुकी है।

ALSO READ: Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, जानिए क्या कहा

यूपी में 3 नई चीनी मिलें खुली

पेराई सत्र 2022-23 में 118 चीनी मिलों में से एक चीनी मिल को छोड़कर अन्य सभी मिलों ने किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया था। पिछले साल एक निजी मिल पर 213 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य बकाया था। पिछले वर्ण चीनी मिलों ने 1098.82 लाख टन गन्ने की पेराई कर 104.82 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश में तीन नई चीनी मिलें खुली हैं। इसके अलावा छह पुरानी बंद चीनी मिलों को फिर से दोबारा चालू किया गया है।

ALSO READ: UP News: घर से भागकर शादी करने पहुंचे अलग-अलग धर्मों के युवक-युवती, शादी की जल्दी… वकीलों ने किया पुलिस के हवाले

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular