Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSultanpur: Btech की छात्रा को लिफ्ट मांगना पड़ा महंगा, रेप के बाद...

Sultanpur: Btech की छात्रा को लिफ्ट मांगना पड़ा महंगा, रेप के बाद नहर किनारे फेंका

- Advertisement -

Sultanpur

इंडिया न्यूज, सुल्तानपुर (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक Btech की छात्रा के साथ बोलेरो गाड़ी में दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी उसे नहर किनारे फेंककर फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। उसकी बातों को सुनकर परिवार वाले दंग रह गए। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। आरोपियों की पड़ताल की जा रही है।

घर लौटते वक्त हुई वारदात

यह पूरा मामला शुक्रवार की शाम का है। सुल्तानपुर जिले में एक टेक्निकल इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाली Btech की छात्रा शुक्रवार की शाम घर लौट रही थी। अंधेरा होने के कारण उसे घर तक पहुंचने के लिए कोई गाड़ी नहीं मिली। तभी रास्ते से एक बोलेरो गुजर रही थी। छात्रा ने बोलेरो ड्राइवर से लिफ्ट मांगी।

ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और छात्रा को बैठा लिया। फिर आगे ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद छात्रा को नहर किनारे फेंककर फरार हो गया। छात्रा किसी तरह घर पहुंची और उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।

पीड़ित परिवारीजन लड़की को लेकर जयसिंहपुर कोतवाली पहुंचे। जहां तहरीर दी। इसके बाद केस दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बहरहाल पुलिस लिफ्ट लिए जाने के स्थान और फेंके जाने के स्थान के बारे में पूछताछ स्थानीय लोगों से कर रही है। प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

साक्ष्यों के आधार पर दर्ज किया जाएगा केस

क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि बीती रात बारिश के दौरान यह घटना बताई जा रही है। घटनास्थल के आधार पर पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। घटना से संबंधित साक्ष्य मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी के 49 जिलों में बारिश का अलर्ट, हादसों में 5 की मौत, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी

यह भी पढ़ें- महिला डॉक्टर ने हिजाब के विरोध में काटे अपने बाल, बोलीं- लोग हमें न बताएं कि हम कैसे रहें

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular