Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSultanpur News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 17...

Sultanpur News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज),Sultanpur News: सुल्तानपुर में बुधवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्ष से दर्जनों लोग घायल हुए जिन्हें पुलिस अस्पताल लेकर आई। जहां दो लोगों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 17 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तीन को गिरफ्तार किया है। थाना लंभुआ अंतर्गत कस्बे की घटना।

गाली देते हुए प्राण घातक हमला

दरअसल लंभुआ कस्बा निवासी रामतीर्थ सिंह का पड़ोसी शेर बहादुर सिंह से जमीनी विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद में कोर्ट ने  स्थगन आदेश जारी कर रखा है। आरोप है कि आदेश के बावजूद शेर बहादुर सिंह जबरन निर्माण करने का प्रयास करते रहते हैं। राम तीर्थ सिंह द्वारा तहरीर देकर विपक्षियों पर आरोप लगाया गया कि शेर बहादुर सिंह, राजबहादुर सिंह, राजेश सिंह, रतन सिंह, शिखा सिंह, निशी सिंह हाथ में लाठी, डंडा हसिया लेकर दरवाजे पर पहुंच गए और गाली देते हुए प्राण घातक हमला कर दिया। सभी जान बचाने के लिए घर में भागे तो हमलावर घर में घुस गए, अंदर मारे पीटे और सामान इत्यादि तोड़ दिया।

ग्यारह लोगों को आई गंभीर चोट

शोर मचाने पर बचाने सुशील सिंह, सुनील सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रेखा सिंह, बिविक्रमजीत सिंह, संगीता सिंह, राज सिंह, सुनीता सिंह आए तो उन्हें भी मारकर घायल कर दिया। इन सभी के समेत कुल ग्यारह लोगों को गंभीर चोट आई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुनील सिंह तथा रामतीर्थ सिंह को राजकीय रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप मिट्टी डालते समय हुआ विवाद।

कई लोगों को आई चोटे

उधर दूसरे पक्ष के मुन्नी सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने दरवाजे पर मिट्टी डलवा रही थी उसी समय रामतीर्थ सिंह, चंद्रशेखर सिंह, सुनील सिंह, अनिल सिंह, सुशील सिंह, राज सिंह, शेखर सिंह, विक्रमजीत सिंह, संगीता सिंह, रेखा सिंह, नीलम सिंह ने विरोध किया और उनके बेटे रतन सिंह तथा बेटी निशी सिंह व शिखा सिंह को मारापीटा। जिसमें मुन्नी सिंह पक्ष के भी कई लोगों को चोटे आई।

ALSO READ: UP Politics: ‘यूपी के दो लड़के…’ राहुल गांधी ने अखिलेश यादव को अपनी जन्मदिन की शुभकामनाओं का दिया जवाब

दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज  

पुलिस ने दोनों पक्ष से दर्ज किया मुकदमा। पुलिस ने दोनों पक्ष के कुल 17 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपी शेर बहादुर सिंह, राजबहादुर सिंह और रतन सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

ALSO READ: UP Politics: UGC NET परीक्षा रद्द होने पर अखिलेश यादव का सरकार पर तंज, बोले- BJP के राज में पेपर..

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular