Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsSunny Leone का यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड वायरल, तस्वीर देख...

Sunny Leone का यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड वायरल, तस्वीर देख उड़ जाएंगे होश

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Sunny Leone Admit Card : यूपी की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन ही कन्नौज जिले में एक अजीबोगरीब एडमिट कार्ड मिलने की खबर है। इस एडमिट कार्ड पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम और तस्वीर थी, जो वायरल हो गई है। यह प्रवेश पत्र युवक ने मुंबई और कासगंज के नामांकन पत्र का उपयोग कर भरा था। उसने अपनी उम्र 23 साल बताई और रोल नंबर भी ले लिया।

प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू की (Sunny Leone Admit Card)

इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोगों को हैरान कर रही है। प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और इसकी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ को भी भेज दी है। इस घटना ने भर्ती प्रक्रिया पर संदेह झेल रहे लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

आश्चर्यजनक तथ्यों के साथ ही परीक्षा केंद्र के रूप में सोनेश्री मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज तिर्वा कन्नौज के नाम से जारी प्रवेश पत्र पर एक युवक का नाम और नंबर लिखा है, जो उसका नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि फॉर्म भरते समय उन्होंने मनोरंजन के लिए ऐसा किया था।

Also Read:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular