Sunday, May 19, 2024
HomeLatest NewsSwami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी को लगा बड़ा झटका,...

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी को लगा बड़ा झटका, इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Swami Prasad Maurya:  इस साल लोकसभा चुनाव से पहले देश में माहौल गर्म है। ऐसे में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) कुशीनगर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। चुनाव से पहले ही उनको बड़ा झटका लगा है। लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य समेत 5 लोगों के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया है।

यह पूरा मामला मारपीट, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी और साज़िश से जुड़ा हुआ है। इस मामले में कोर्ट ने सूर्य प्रकाश शुक्ला उर्फ चिंटू, नीरज तिवारी, स्वामी प्रसाद मौर्य, बेटी संघमित्रा मौर्य, ऋतिक सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

कोर्ट ने क्या कहा

दरअसल, संघमित्रा मौर्य पर बिना तलाक लिए धोखे से दीपक स्वर्णकार से शादी करने का आरोप है। मामले में कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वादी दीपक के अनुसार, वह और संघमित्रा मौर्य 2016 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

वादी के अनुसार, संघमित्रा और स्वामी प्रसाद ने बताया कि संघमित्रा का पिछली शादी में तलाक हो गया था। ऐसे में 3 जनवरी 2019 को दीपक ने संघमित्रा से उनके घर पर ही शादी कर ली। वहीं 2019 के चुनाव में संघमित्रा ने हलफनामा देते हुए खुद को अविवाहित बताया था। वादी के अनुसार संघमित्रा का तलाक मई 2021 में हुआ।

वादी का आरोप है कि जब उसने 2021 में कानूनी तौर पर शादी का प्रस्ताव रखा तो उस पर जानलेवा हमला किया गया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।

ALSO READ:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular