Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशविधायक टी राजा को मिली जमानत पर तौकीर रजा ने साधा निशाना

विधायक टी राजा को मिली जमानत पर तौकीर रजा ने साधा निशाना

- Advertisement -

 

इंडिया न्यूज, बरेली: Tauqeer Raza targeted : विधायक टी राजा को जमानत मिल गई। इसके बाद आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने निशाना साधा और कहा कि मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं। टी राजा को गिरफ्तार कर छोड़ा जाना देश-दुनिया में हमारी न्यायिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों नुपुर शर्मा ने पैगंबर मुहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी की, जिस के बाद नुपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए था लेकिन सरकार ने उसे गिरफ्तार नही किया। उसी का नतीजा है कि भाजपा विधायक टी राजा ने पैगंबर मुहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी की।

टी राजा को फौरन गिरफ्तार किया जाना चाहिए

प्रेस वार्ता में तौकीर रजा ने कहा कि टी राजा को गिरफ्तार कर छोड़ा जाना देश-दुनिया में हमारी न्यायिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। टी राजा को फौरन गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मौलाना ने कहा कि हम कानून में विश्वास रखते हैं लेकिन जिस तरह बार-बार हमारी भावनाओं को आहत किया जा रहा है, इस से गुस्सा और नाराजगी है।

कड़ा कानून बनना चाहिए

तौकीर रजा ने कहा कि हम मांग करते हैं फोरन ऐसा कानून बनना चाहिए जिसमे कोई भी किसी धर्म की भावनाएं आहत करे तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मौलाना ने कहा कि केंद्र सरकार की नीयत साफ नही है। वह सबका विश्वास नीति पर काम नही कर रही है। अगर केंद्र सरकार कानून नही बनाती है तो हम गैर भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे कि वह अपने प्रदेशों में ऐसा कानून लाएं, जिस से कोई किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न कर सके। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि गैर भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारें इस पर कानून बनाने की पहल करेंगी।

यह भी पढ़ेंः यूपी में गंगा और जमुना का जलस्तर बढ़ा, उफान पर नदियों से बाढ़ का खतरा

यह भी पढ़ेंः माफिया अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी

Connect With Us : Twitter | Facebook 

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular