Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडTehri News: घर में सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका, आग लगने से...

Tehri News: घर में सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका, आग लगने से दो युवक झुलसे

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Big explosion due to cylinder explosion in the house) थापली में गैस सिलेंडर में आग लगने से दो युवक बुरी तरह झुलस गये है। जिसके चलते आनन फानन में फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया।

खबर में खास:-

  • घर में सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका
  • गैस सिलेंडर में आग लगने से दो युवक झुलसे
  • रात भर से गैस सिलेंडर से गैस लीक हो रही

गैस सिलेंडर में आग लगने से दो युवक झुलसे

टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक से एक खबर सामने आ रही है। जहां थापली में गैस सिलेंडर में आग लगने से दो युवक झुलस गये। इस दौरान एक बड़ा धमाका भी हुआ जिससे घर के अंदर की एक दिवार ढह गई। इसके बाद आनन फानन में फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा यहां आग पर काबू पाया गया। और घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।

रात भर से गैस सिलेंडर से गैस लीक हो रही

जानकारी के अनुसार यहां दो मजदूर रहते थे और रात भर से गैस सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। जैसे ही सुबह युवक द्वारा गैस जलाने के लिए लाइटर का प्रयोग किया गया वैसे ही पूरे कमरे में आग की लपटें फैल गई। और एक बड़ा धमाका हो गया जिससे मकान की एक दिवार ढह गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया व घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुॅचाया गया। फिलहाल घायल खतरे से बाहर हैं।

Also Read: Baisakhi: हरिद्वार में वैशाखी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन का खासा इंतजाम, ट्रैफिक प्लान भी तैयार

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular