Sunday, May 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशआगरापत्नी पर चढ़ा राजनीति का भूत, मामला डिवोर्स तक पहुंचा, जानिए पूरा...

पत्नी पर चढ़ा राजनीति का भूत, मामला डिवोर्स तक पहुंचा, जानिए पूरा मामला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Agra News: मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से है। जहां पत्नी के राजनीति में ज्यादा एक्टिव रहने से नाखुश पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। राजनीति का बुखार पत्नी पर इस तरह चढ़ गया है कि बात अब तलाक तक पहुंच गई है। पति का आरोप है कि पत्नी सुबह ही घर से निकल जाती है और पूरे दिन राजनीतिक गतिविधियों से बाहर ही रहती है।

टूटने की कगार पर पहुंचा परिवार

पत्नी का घर पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पा रही। वे एक राजनीतिक पार्टी से जुडी हुई है। राजनीति में व्यस्त होने के कारण वे अपने परिवार को समय नहीं दे पा रही। ये पति-पत्नी के बीच विवाद का विषय बनी हुई है और मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया। पति ने पत्नी पर ये आरोप लगाया कि वे घर में बिल्कुल समय नहीं देती है जिसके चलते परिवार टूटने की कगार पर पहुंच चुका है।

ये है मामला

गौरतलब है कि न्यू आगरा की रहने वाली युवती की शादी थाना सिकंदरा इलाके के युवक से हुई। युवक मेडिकल विभाग में प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों की शादी 8 साल पहले बड़ी धूमधाम के साथ हुई थी। जिनका 6 साल का एक बच्चा भी है। शादी के कुछ सालों तक सब ठीक-ठाक चल रहा था। किन्तु कुछ साल बीतने के बाद पत्नी पर अचानक राजनीति का खुमार चढ़ गया।

दोनों को अगली डेट

पति के नापसंद होते हुए भी पत्नी लगातार राजनीति में सक्रिय रहने लगी। होर्डिंग लगवाने की बात पति को बिल्कुल पसंद नहीं आई। राजनीतिक गतिविधियों के कारण दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। 6 महीने पूर्व पत्नी अपने मायके वापस आ गई। राजनीति को लेकर पति-पत्नी में विवाद जारी है। पति को पत्नी का राजनीति में एक्टिव रहना पसंद नहीं है। दोनों को समझाने की कोशिश की गई है। फिलहाल, दोनों को अगली डेट दी गई है।

ALSO READ:

UP Budget Session 2024 Live: आज उम्मीदों का बजट पेश करेगी योगी सरकार! जानें अपडेट 

Ramnagar News: हाथियों के झुंड ने कार में सवार टूरिस्टों पर किया हमला, ऐसे बची जान

Kanpur News: भीषण सड़क हादसा! नाले में गिरी गाड़ी, मौके पर 6 लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular