Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशAkanksha Dubey Case: नहीं सुलझ रही आत्महत्या की गुत्थी,आरोपियों को पकड़ने में...

Akanksha Dubey Case: नहीं सुलझ रही आत्महत्या की गुत्थी,आरोपियों को पकड़ने में असफल दिख रही पुलिस

- Advertisement -

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में पुलिस अभी भी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में असफल लग रही है। इस बीच एक्ट्रेस की मां मधु दुबे नें आरोप लगया है कि पुलिस इस मामले में ढीलाई कर रही है। परिजनों ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर पर आकांक्षा को मारने का आरोप लगाया है। वहीं समर सिंह उसी दिन से गायब हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए पटना, वाराणसी और मुम्बई के घरों पर छापेमारी कर रही है। इस बीच मां मधु दुबे ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

वाराणसी के एक होटल में मिला था एक्ट्रेस का शव

विगत 26 मार्च को आकांक्षा दुबे ने वाराणसी में एक होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद भोजपुरी सिने जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस मौत से कुछ घंटे पहले लाइव आई थी। वहीं उनके परिजनों में समर सिंह और उसके भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पवन सिंह ने की परिजनों से की थी मुलाकात

दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या पर भोजपुरी एक्टर और सिंह पवन सिंह काफी आहत दिखे। कुछ दिन पहले पवन सिंह आकांक्षा के पैतृक घर यूपी के भदोही पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की थी। पवन सिंह को सामने आता देख आकांक्षा दुबे के माता-पिता फूट-फूट कर रोने लगे। पवन सिंह ने अभिनेत्री के माता -पिता से मिलकर उनको ढाढस बंधाया। पवन सिंह ने कहा कि आकांक्षा की मौत से वो काफी आहत है। उन्होंने आगे कहा था कि ‘मैं आपका बड़ा बेटा हूं जब तक जिंदा हूं आपका बेटा बनकर रहूंगा’।

Also Read: Weather Update: मौसम विभाग का पूर्वानुमान, प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें फिर होगी बरसात !

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular