Monday, July 8, 2024
HomeRashifalToday Horoscope: कन्या राशि के जातकों को विरोधियों से खतरा, ऐसा रहने...

Today Horoscope: कन्या राशि के जातकों को विरोधियों से खतरा, ऐसा रहने वाला है आपका दिन

- Advertisement -

Today Horoscope

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। दिन बुधवार, तारीख 28 दिसंबर। आज कन्या राशि वाले को विपक्षियों की गतिविधियों से सावधान रहने की ज़रुरत है। अब जानिए सभी राशियों का राशिफल…

मेष
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहमने वाला। आज आपकी सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। अपनों में प्रेम बढ़ेगा। आप सभी का भरोसा जीतेंगे। उद्योग व्यापार में बढ़त मिल सकती है। आर्थिक लाभ उम्मीद से अच्छा रहेगा। करियर और व्यापार में मजबूती बढ़ सकती है। आज आप कुछ भी करें फैसला आपके पक्ष में ही रहेगा। मेष राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग सिंदूरी है।

वृष
आज आप सभी कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे। करियर और व्यापार में लाभ मिलेगा। गंभीर विषयों में रुचि बढ़ेगी। आज आपकी किसी अपने से मुलाकात हो सकती है। प्रबंधन प्रशासन के कार्यां में गति बढ़ेगी। अपनों से सामंजस्य बढ़ेगा। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। आज आपको महत्वपूर्ण परिणाम मिल सकते हैं। सभी से बना कर चलना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। वृष राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग हरा है।

मिथुन
भाग्य बल में तेजी से सुधार हो सकता है। आज आस्था विश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यां से जुड़ने के योग हैं। लाभ में बढ़त मिल सकती है। विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के नए रास्ते बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। शारीरिक समस्याएं कम होंगी। आज आपको कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। जनकल्याण के कार्यों में वृद्धि हो सकती है। मिथुन राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग एप्पल ग्रीन है।

कर्क
आज साइनटिफिक कार्यां पर ध्यान हो सकता है। परिजनों से सीख ले सकते हैं। साथ ही बड़ों से सलाह लेना फाएदेमंद हो सकता है। विभिन्न कार्या में धैर्य बनाए रखें, अन्यथा कामकाज प्रभावित हो सकता है। अनुशासन और निरंतरता बनाए रखें। लापरवाही से बचें। कार्य और व्यापार सामान्यता रहेगी। कर्क राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग पीला है।

सिंह
आज का दिन उद्योग व्यापार के लिए उचित उचित रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मिठास और तालमेल बढ़ेगा। रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे तो करियर और व्यापार संवरने की संभावना है। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने वाले हैं। आर्थिक पक्ष में वृद्धी होगी। करीबियों का भरोसा जीतेंगे। टीम भावना बनाए रखने से संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। सिंह राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग बादामी है।

कन्या
कामकाज में गोपनीयता बनाए रखें। विपक्षियों की गतिविधियों को नज़रअंदाज़ न करें। जरूरी काम समय से करें। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। अपने कार्य में ढिलाई न बरतें। लेनदेन में स्पष्ट रहना अतिआवश्यक है। कर्मठता से काम करना लाभकारी हो सकता है। विरोधियों से बचें। वर्कस्पेस में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कन्या राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग लीफ कलर है।

तुला
आज आप उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। सभी पेशेवर प्रभावित हो सकते हैं। सम्मान में वृद्धि हो सकती है। परीक्षा प्रतियोगिता में प्रभावी नतीजे आ सकते हैं। मित्रों और करीबियों से सामंजस्य बढ़ेगा। अपनों के साथ यादगार पल बिताएंगे। मित्रों का साथ विश्वास बढ़ा सकता है। तुला राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग हल्का हरा है।

वृश्चिक
व्यक्तिगत विषयों के प्रयासों में गति बढ़ेगी। आवश्यक कार्यां में विनम्रता बनाए रखना लाभकारी हो सकता है। निजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। आज आपको घर या वाहन की प्राप्ति हो सकती है। भावनात्मक विषयों में तालमेल बनाए रखें। आपकी उत्सुक्ता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग पाइनेपल है।

धनु
सामाजिकता को बल मिलेगा। संबंधों को सुधारने पर ध्यान रहेगा। व्यापार में विस्तार हो सकता है। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिल सकते हैं। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिस सकता है। आज आपको जरूरी जानकारी मिल सकती है। कामकाज से जुड़े मामले बनने की उम्मीद है। आज यात्रा का भी योग बन सकता है। भाग्य पक्ष सकारात्मक रहने वाला है। धनु राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग स्वर्णिम है।

मकर
घर परिवार में संस्कार परंपराओं को बढ़ावा देंगे। सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। घर पर अतिथि का आगमन हो सकता है। श्रेष्ठ कार्यां में समय देना लाभकारी हो सकता है। आपको आपकी मनपसंद चाज़ मिल सकती है। उत्सव में भाग ले सकते हैं। अपने व्यवहार से सभी को प्रभावित कर सकते हैं। मेहमानों का आगमन बना रहेगा। आज आपको अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। संपत्ति में वृद्धि भी हो सकती है। मकर राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग खाकी है।

कुंभ
आज चारों ओर श्रेष्ठ परिणाम बनने के योग हैं। नए कामों में गति आएगी। विभिन्न कार्यां में सफलता की संभावना है। करियर और व्यापार में शुभ संकेत मिल सकते हैं। आपकी अनोखी कोशिशें सभी को प्रभावित कर सकती हैं। आज पूरा दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कुंभ राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग गेहुंआ है।

मीन
निवेश पर बल देने का उचित समय है। आवश्यक कार्यां को समय से करना लाभकारी हो सकता है। सभी से तालमेल बनाए रखें। करियर और कारोबार में सावधानी बरतें। आज आपको रिश्तेदारों का समर्थन मिल सकता है। खर्च और निवेश दोनों ही बढ़ेंगे। मीन राशि वालों के लिए आज का शुभ रंग पीतांबरी है।

यह भी पढ़ें: Kanpur Dehat: बलवंत हत्या मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार, अब आठ पुलिसकर्मी सलाखों के पीछे

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular