Monday, July 8, 2024
HomeRashifalToday Horoscope: कन्या को मिलेगा मनचाहा साथी, कर्क के हैं प्रमोशन के...

Today Horoscope: कन्या को मिलेगा मनचाहा साथी, कर्क के हैं प्रमोशन के योग, जानें कैसा बीतेगा साल का आखरी दिन

- Advertisement -

Today Horoscope

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। दिन शनिवार, तारीख 31 दिसंबर। आज कन्या राशि वालों को अपना मनचाहा साथी मिल सकता है। वहीं कर्क राशि वालों के प्रमोशन के योग बन सकते हैं। अब जानिए सभी राशियों का राशिफल…

मेष
मेष राशि के जातकों को साल के आखिरी दिन सेहत पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। विवादों से बचने की ज़रुरत है। आज अपने काम पर भी खास ध्यान दें। इस साल की गई गलतियों से सीख लें। आगे नई योजनाओं पर काम कर सफलता हासिल करें।

वृष
वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन विवादों से भरा हो सकता है। छोटी बातें विवाद का रूप ले सकती हैं, इसलिए आज बातें बढ़ाने की जगह खत्म करने का प्रयास करें। आज किसी तरह के मादक पदार्थ का सेवन आपके लिए घातक साबित हो सकता है। इस वजह से आपको चोट भी लग सकती है।

मिथुन
मिथुन राशि वालों का आज कार्यस्थल पर मालिक से विवाद हो सकता है। आज आप किसी से भी उधार न लें। इसे चुकाने में आपको दिक्कत हो सकती है। नौकरी ढ़ूढ़ रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको अपनी मनचाही जॉब मिल सकती है।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी दिन बेहतरीन रहने वाला है। नौकरीपेशे के लोगों को आज प्रमोशन मिलने के योग हैं। आज आप घरवालों के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। इसके अलावा आप घरवालों के साथ कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहने वाला है। आज काम की अधिकता रहेगी। जिसके चलते आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आज आपको सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लिहाज़ से आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी दिन खास रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे जोड़े के घर पर आज विवाह संबंधित बातचीत हो सकती है। साथ ही घर वाले शादी के लिए राज़ी भी हो सकते हैं। खान-पान पर ध्यान देने की ज़रुरत है। ऐसा न करने पर सेहत बिगड़ सकती है।

तुला
तुला राशि के लोगों को आज काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। व्यापारी वर्ग सामान की क्वालिटी को सुधारें। अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आप दोनों का यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों का आज का दिन सुखद बीतेगा। अवसरों का फायदा उठाना आपको सफलता के करीब ले जा सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। मामुली दिक्कत पर भी डॉक्टर से संपर्क करें। क्रोध करने से बचें। इससे बनते काम बिगड़ सकते हैं।

धनु
धनु राशि के लोगों का आज का दिन ऑफिस में सुखद बीतेगा। आज कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। घर से माता-पिता के आशिर्वाद के साथ काम पर जाएं। कोई नया काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह ज़रुर लें। ऐसा करने से आपको सफलता मिल सकती है।

मकर
मकर राशि वालों के आज पुराने दोस्तों से मिलने के योग बन सकते हैं। मन लगाकर काम से आपको सफलता मिल सकती है। आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। मकर राशि वालों की सेहत आज सामान्य रहेगी।

कुंभ
कुंभ राशि के लोगों का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आज आपकी सेहत बिहड़ सकती है। इसलिए विशेष ध्यान देने की ज़रुरत है। ज़रा भी लापरवाही तबियत बिगाड़ सकती है। आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है।

मीन
मीन राशि के लोगों को आज मीठी वाणी बोलने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण न होने की वजह से ऑफिस में किसी के साथ बहस हो सकती है। व्यापारी वर्ग को आज किए गए निवेश से नुकसान हो सकता है। इसलिए अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर निवेश करें।

यह भी पढ़ें: New Year 2023: ताजनगरी 31st के लिए तैयार, 18 जगह सजेंगी शराब की महफिलें, बिना अनुमति कार्यक्रम पर रोक

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular