Monday, July 8, 2024
HomeArthik BhavishyafalToday horoscope: इन दो राशियों से नाराज हैं मां लक्ष्मी, हो सकती...

Today horoscope: इन दो राशियों से नाराज हैं मां लक्ष्मी, हो सकती है आर्थिक तंगी

- Advertisement -

Today horoscope

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। दिन रविवार , तारीख 5 नवंबर। आज का दिन मेष, सिंह, कुंभ राशि  के जातकों के लिए बेहद तनावपूर्ण रहने वाला है। मिथुन और तुला राशि के जातकों को तंगी का सामना करना पड़ेगा अब जानिए सभी राशियों का राशिफल…

मेष
आज का दिन आपके लिए तनाव भरा हो सकता है। डिप्रेशन या तनाव बना रहेगा। कुछ भी बड़ा करने से पहले सोच समझ लें। किसी प्रकार का नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर ले लें।  आज अपने गुस्से पर आप काबू बनाये रखें। किसी से व्यर्थ का झगड़ा करने से बचें। मतभेदों से दूर रहने की कोशिश करें। अपने आस पास के लोगों के साथ प्रेम से रहे। जीवनसाथी का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। तनाव का प्रभाव आज आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

वृषभ
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आज आपको आपकी मेहनत का फल मिल सकता है।  परिवार में चल रही कोई समस्या का भी आज समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज मैं लगेगा। किसी फैसले को लेने में जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ आज समय व्यतीत करें। स्वस्थ का आज विशेष ध्यान रखें, तनाव की स्थिति बन सकती है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिल सकती हैं। आर्थिक लाभ होने किए भी आज भरपूर सम्भावना है। आज किसी से सुझाव पर सोच विचार के आप फैसला लें। बेकार के झगड़ों से बचे रहे। आज आपका स्वस्थ भी काफी उत्तम रहने वाला है। जीवन साथी के साथ मधुरता बढ़ेगी।

कर्क 
आज कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। घर परिवार में सुकून का माहौल रहेगा। किसी भी प्रकार की समस्या से निराश न हों। आज पैसे की तंगी का सामना करना पद सकता है। किसी से व्यर्थ का झगड़ा न करें। कार्य के भार से तनाव बना रह सकता है।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। मगर परिवार से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अपने मनोबल को बनाए रखें। किसी भी प्रकार की निराशा से दूर रहे। घर परिवार में शादी का माहौल बन सकता है। आज आप अपने विरोधियों से सतर्क रहे। स्वस्थ आज आपका ठीक रहने वाला है।

कन्या 
आज का दिन आपके लिए बहुत ख़ास होने वाला है। आज आपको व्यस्तता का सामना करना पद सकता है। आज आपको आपके कार्यों का उचित परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों को भी आज शुभ फल मिलेगा। किसी प्रकार की यात्रा न करें। आज जीवन में काफी कुछ नया हो सकता है। परिवार और जीवनसाथी से भरपूर प्रेम मिलेगा। आज पेट की समस्या आपको परेशान कर सकती है।

तुला 
आज के दिन आपको थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसिस भी प्रकार लकी निराशा से दूर रहे। पैसे का खर्च भोई आज बहुत रहेगा। पैसों को संभाल कर खर्च करें आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यवसाय पर भी आज ध्यान दें। लेन देन में सतर्क रहें वरना पैसे फंस सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। आज आपको खांसी जुकाम की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए ठीक थक रहेगा। अपने फैसलों को आज खुद लेने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आज आपकी रोज से बेहतर होगी।  कार्यक्षेत्र को लेकर नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज थोड़ा सतर्कता बरतें वरना आपके हाथ से एक बड़ा अवसर नक़ल जाएगा। परिवार के साथ मधुरता रहेगी। स्वस्थ आज उत्तम रहेगा।

धनु 
आज का दिन आपके लिए तनाव मुक्त रहेगा। कई दिनों से चल रही समस्या का भी अब समाधान हो सकता है। युवाओं को अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी से मिल कर आज आपका दिन ख़ास बन सकता है। आज सकारात्मकता बनाएं रखें। स्वस्थ को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें।

मकर 
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज हर समस्या से लड़ने के लिए आप पूरी तरह तैयार रहेंगे। आर्थिक स्थिति आज आपकी सामान्य रहने वाली है। उचित लोगों के साथ आज समय बिताएं। जीवनसाथी से आज अच्छा तालमेल रहेगा। किसी प्रकार का आज तनाव न लें, वरना स्वस्थ्य बिगड़ सकता है।

कुम्भ 
आज आपको अपने बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको थड़ा उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई नयी योजना की शुरुआत न करें। आज आपका बजट भी बिगड़ सकता है। पैसो का व्यर्थ ही खर्चा बना रहेगा। घर में माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। खानपान पर आज संतुलन रखें।

मीन 
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है। आपके मान सम्मान में भी आज बढ़ोतरी होगी। व्यस्तता आज बानी रहेगी। घर के बच्चों के साथ आज समय बिताएं। अपने योजनाओं को आज आगे बढ़ा सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में किसी के साथ न उलझें। आज थकान का भी आपको सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari murder: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में नार्को टेस्ट के बाद दाखिल होगी चार्जशीट

Connect Us Facebook | Twitter
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular