Budaun Murder: बच्चे की मां की जुबानी उस काली रात की पूरी कहानी, बताया- बेटे को कहा पानी दे फिर…

India News Bihar (इंडिया न्यूज़) Budaun Murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार (20 मार्च) देर शाम दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने घटना के एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है।

बताया जा रहा, मंगलवार देर शाम साजिद नाम का शख्स अपनी दुकान के सामने वाले विनोद सिंह के घर में घुस गया। आरोपी ने विनोद के घर में घुसकर उनके तीनों बेटों आयुष, पीयूष और अहान उर्फ हनी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें आयुष (12) और अहान उर्फ हनी ( 8) की मौत हो गई जबकि पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन उसकी जान बच गयी।

ये भी पढ़ें:- Mental Health: हंसना है मेंटल हेल्थ को ठीक करने के लिए रामबाण, जानिए कैसे

मृतक बच्चों की मां ने बताई पूरी कहानी

घटना के संबंध में बच्चों की मां ने बताया कि साजिद नाम का युवक घर के अंदर आया। वह मेरे तीनों बच्चों को छत पर ले गया और छोटे बेटे से एक गिलास पानी लाने को कहा। उसी दौरान मेरे बड़े और छोटे दोनों बेटों की मृत्यु हो गयी। मंझला बेटा पानी लेकर आया तो उस पर भी हमला किया गया लेकिन उसकी जान बच गयी। जब तक हमें इसकी जानकारी हुई और वह भी हम पर हमला करने के लिए दौड़ा, हमने उसे छत पर बंद कर दिया, लेकिन वह भाग गया।

बच्चों की मां ने बताया कि आरोपी ने आर्थिक मदद मांगी थी। उसने कहा कि उसकी पत्नी गर्भवती है और उसे अस्पताल ले जाना है, कृपया उसे 5,000 रुपये दे दें। पति से फोन पर बात करने के बाद संगीता ने उसे पैसे भी दे दिये। इसके बावजूद उसने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें:- Budaun: बदायूं में 2 मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा! UP Police ने कर दिया एनकाउंटर, जानिए पूरा मामला

Ashish Kumar

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago