होम / अब आसानी से मिलेगी अमेरिका की नागरिकता, जानें क्या है नया नियम

अब आसानी से मिलेगी अमेरिका की नागरिकता, जानें क्या है नया नियम

• LAST UPDATED : February 22, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) US Citizenship: हाल ही में अनुष्का दूसरी बार माँ बनी। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बधाई दी गई। इसके साथ ही एक और खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि क्या विराट के बेटे को लंदन की नागरिकता मिलेगी या नहीं ? इस खबर के फैलने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया सबसे ज्यादा नागरिकता कैसे मिलेगी? क्या है नागरिकता के नियम? किसको मिलती है नागरिकता? सर्च किया। इसके अलावा सबसे ज्यादा लोग अमेरिका का नागरिक बनना चाहते है। इस लिए हमने सोचा आपको बताएंगे की अमेरिका में नागरिकता आसानी से कैसे मिलेगी। फिलहाल अगर अमेरिका में एक कानून पास हो जाता है तो, सेना में रहने वाले लोगों के लिए वहां का नागरिक बनना आसान हो जाएगा।

क्या है नियम

अमेरिका में कांग्रेस सांसद पैट रयान ने कहा, अमेरिका की सेना साल 2022 में अपने भर्ती के बस 75 फीसदी लक्ष्य को पूरा कर पाई। इस चिंताजनक हालात का मुकाबला करने के लिए और अमेरिका-प्रेमी अप्रवासियों को नागरिकता देने के लिए मुझे करेज टू सर्विस एक्ट को पारित करने गर्व है। उन्होंने कहा कि आप्रवासन एक आर्थिक और नैतिक जरूरत है और विशिष्ट अमेरिका-प्रेमी आप्रवासियों को, जो देश की सेवा करना चाहते हैं, नागरिक बनने का मौका देना कोई आसान काम नहीं है।

नौसेना में 6,000 भर्ती कर्मियों की कमी

सांसद जॉन जेम्स ने आगे कहा कि मैंने इराक में जिन नायकों के साथ सेवा की उनमें से कुछ आप्रवासी थे। हमारे देश की सेवा करने वाले सेना के इच्छुक आप्रवासियों की तुलना में अमेरिकी नागरिक बनने के लिए अधिक योग्य व्यक्ति के बारे में नहीं सोच सकता। पिछले साल ही अमेरिका की सेना में
10,000 नौसेना में 6,000 और वायु सेना में 10,000 कर्मियों की कमी थी। अगर सब ऐसा ही रहा तो अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिक खतरे में पड़ गई।

Also Read –

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox