होम / Noida: बॉयफ्रेंड के रूम पर होली मनाने पहुंची लड़की, फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Noida: बॉयफ्रेंड के रूम पर होली मनाने पहुंची लड़की, फिर जो हुआ हैरान कर देगा

• LAST UPDATED : March 28, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Noida: जानकारी के मुताबिक, यह मामला छिजारसी थाना सेक्टर 63 क्षेत्र का है। मूल रूप से बलिया के रहने वाले धनंजय कुमार पिछले दो साल से छिजारसी में रह रहे थे। 22 वर्षीय प्रेमिका निशा होली से दो दिन पहले उसके कमरे पर पहुंची थी। दोनों ने साथ में होली मनाई। तभी से निशा धनंजय के साथ उसके कमरे में रह रही थी। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि धनंजय ने निशा पर ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड से हमले के कारण निशा को काफी चोटें आईं, जिससे काफी खून बह गया और निशा की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़े: Rapid Rail Metro Viral Video: रैपिड रेल में महिला ने किया ऐसा काम, Video देख लोग हैरान

मामला जान रह जाएंगे दंग

निशा की हत्या के बाद धनंजय ने भी आत्महत्या की कोशिश की और खुद पर ब्लेड से हमला कर लिया। इस कारण वह भी घायल हो गये। पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया।पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल धनंजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल धनंजय की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस धनंजय से घटना के बारे में पूछताछ करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस को अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। फोरेंसिक टीम भी घटना की जांच में जुटी है।

 

ये भी पढ़े: UP: पुलिस ने धर लिया अतिक गैंग का शूटर बल्ली पंडित, जानें पूरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox