Noida: Girl came to her boyfriend's room to celebrate Holi, what happened next will surprise you
India News UP (इंडिया न्यूज़), Noida: जानकारी के मुताबिक, यह मामला छिजारसी थाना सेक्टर 63 क्षेत्र का है। मूल रूप से बलिया के रहने वाले धनंजय कुमार पिछले दो साल से छिजारसी में रह रहे थे। 22 वर्षीय प्रेमिका निशा होली से दो दिन पहले उसके कमरे पर पहुंची थी। दोनों ने साथ में होली मनाई। तभी से निशा धनंजय के साथ उसके कमरे में रह रही थी। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि धनंजय ने निशा पर ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड से हमले के कारण निशा को काफी चोटें आईं, जिससे काफी खून बह गया और निशा की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़े: Rapid Rail Metro Viral Video: रैपिड रेल में महिला ने किया ऐसा काम, Video देख लोग हैरान
निशा की हत्या के बाद धनंजय ने भी आत्महत्या की कोशिश की और खुद पर ब्लेड से हमला कर लिया। इस कारण वह भी घायल हो गये। पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया।पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल धनंजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल धनंजय की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस धनंजय से घटना के बारे में पूछताछ करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस को अभी तक हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। फोरेंसिक टीम भी घटना की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़े: UP: पुलिस ने धर लिया अतिक गैंग का शूटर बल्ली पंडित, जानें पूरा मामला
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…