Sunday, July 7, 2024
HomeGovernment ActionTurkey Syria Earthquake: तुर्की भूकंप पीड़ितों की तस्वीरें शेयर कर सहायता की...

Turkey Syria Earthquake: तुर्की भूकंप पीड़ितों की तस्वीरें शेयर कर सहायता की अपील, – प्रियंका चोपड़ा

- Advertisement -

(Priyanka Chopra appeals for help by sharing pictures of Turkey earthquake victims): तुर्की और सीरिया में आए भयानक भूकंप  (Turkey Syria Earthquake) ने हर किसी झंझोड़कर रख दिया है। इस भूकंप में अभी तक 36 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, तो कुछ अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। कुदरत के इस हादसे से हुई तबाही का मंजर देख रौंगटे खड़े हो जाते है। इसी के चलते एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पीड़ितो के दर्द से दुखी होकर पूरी दुनिया से सहायता गुहार लगाई है। प्रियंका ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमे वह पीड़ितों के लिए अपना दर्द ब्यान कर सबसे अपील करती नज़र आ रही है।

प्रियंका की भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए अपील

दरअसल तुर्की और सीरिया में आए विनाशक भूकंप ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। इस दुर्घटना में अब तक तकरीबन 36 हजार से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इसके चलते पीड़ितों के दर्द से पूरी दुनिया बेहद दुखी है। इस घटना में न जाने कितनो के घर तबाह हुए और न जाने कितनो की जान गई। इस तबाही वाले मंज़र के चलते अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे एक्ट्रेस ने इस मुसीबत में जूझ रहे पीड़ित लोगों के लिए मदद की गुहार लगाई है। साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इस वीडियो के द्वारा प्रियंका ने अपना दुख ब्यान किया है।

अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

दरअसल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तुर्की और सीरिया के रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो साझा किया है। वही इस वीडियो में रेस्क्यू टीम  एक छोटी सी बच्ची को मलबे से निकालती हुई नज़र आ रही है। यह वाकई दिल दहलाने वाला मंज़र था। साथ ही प्रियंका ने वीडियो के साथ एक दर्दभरा नोट भी लिखा है। जिसमे एक्ट्रेस ने लिखा है, “विनाशकारी भूकंप के एक हफ्ते बाद भी तुर्की और सीरिया के लोगों के लिए मुसीबतें खत्म नहीं हो पा रही है। इस वीडियो के द्वारा वह पीड़ितों के लिए मदद की गुहार लगा रही है।

ये भी पढ़ें- Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एनटीपीसी के खिलाफ प्रदर्शन,सैकड़ो किसान सड़को पर उतरें

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular